{"_id":"6a3af0f8849b307e8f07b8e7","slug":"for-now-council-schools-will-operate-using-only-one-room-each-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-932053-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अभी एक-एक कमरे में ही संचालित होंगे परिषदीय स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अभी एक-एक कमरे में ही संचालित होंगे परिषदीय स्कूल
विज्ञापन
मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में अभी एक परिसर में चल रहे एक से अधिक स्कूल अभी इसी स्थिति में रहेंगे। विभाग ने इनको मर्ज करने की प्रक्रिया रोक दी है। इसके पीछे पुराने भवनों पर विभाग का अधिकार बताया जा रहा है। बीएसए अमित सिंह का कहना है कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों से निर्देश मांगे गए हैं।
वर्ष 2023 में जनपद स्तरीय समिति की बैठक में किराए के भवन और जर्जर भवनों में संचालित परिषदीय विद्यालयों को जनहित में निकटवर्ती परिषदीय स्कूलों में शिफ्ट करने का निर्णय लिया था। इसके तहत इन विद्यालयों को मिशन कायाकल्प के बाद नए बने विद्यालयों में स्थानांतरित कर दिया था। इसमें राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल फैजगंज में स्वयं के अलावा प्राथमिक स्कूल लाकड़ी वालान और प्राथमिक स्कूल कन्या लालबाग संचालित हो रहा है। इसके अलावा एक परिसर ऐसा भी है, जहां पर चार कमरों में चार स्कूल चल रहे हैं। यह स्कूल प्राथमिक स्कूल कटघर पूर्वी कन्या, प्राथमिक विद्यालय गाड़ीखाना, प्राथमिक विद्यालय पश्चिमी बालक कटघर और प्राथमिक विद्यालय पश्चिमी कन्या कटघर हैं। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय कटघर पूर्वी में प्राथमिक स्कूल उड़पुरा संचालित हो रहा है। अलग यू-डायस होने की वजह से पिछले सत्र में यहां पर सिर्फ पांच विद्यार्थी ही अध्ययनरत थे। प्राथमिक स्कूल लालबाग बालक में प्राथमिक विद्यालय मुफ्ती टोला, कंपोजिट स्कूल कन्या तहसीली में प्राथमिक स्कूल किसरौल, कंपोजिट स्कूल गांधी पार्क में प्राथमिक स्कूल मानपुर, प्राथमिक स्कूल धीमरी में प्राथमिक स्कूल जयंतीपुर संचालित किया जा रहा है।
यह होती हैं समस्याएं
स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। ऐसे में अलग-अलग स्कूल संचालित होने पर विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए एक या दो शिक्षक रहते हैं। एक से अधिक स्कूल संचालित होने पर सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों एक ही कमरे में बैठना पड़ता है। यहां पर पर्याप्त मात्रा में फर्नीचर व अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलती हैं।
विज्ञापन
आठ स्कूलों को मर्ज करने के दिए थे निर्देश
जुलाई 2024 में उस वक्त के खंड शिक्षा अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को यू-डायस कोड निरस्त करते हुए मर्ज करने और मानव संपदा विवरण का एकीकरण कराए जाने के संबंध में पत्र लिखा था। खंड शिक्षा अधिकारी का कहना था कि मर्ज-शिफ्ट किए गए विद्यालयों का यू-डायस कोड निरस्त नहीं किए जाने, मानव संपदा विवरण का एकीकरण नहीं किए जाने के कारण विद्यालयों के नाम, संख्या व विवरण परिवर्तित नहीं हो सके हैं। इस कारण सूचना तंत्र प्रभावित हो रहा है।
वर्जन...
पुराने बीएसए ने मर्जर की प्रक्रिया को रोक दिया था। अब नए बीएसए आए हैं। इसलिए हम प्लान तैयार कर रहे हैं। हमने दस परिसर को चिह्नित किया है, जहां दो से चार विद्यालय संचालित हो रहे हैं। कुछ ऐसे विद्यालय हैं, जिनकी पुरानी बिल्डिंग हमारे अधिकार में हैं। इसमें मानपुर, जयंतीपुर, किसरौल आदि विद्यालयों पर विभाग का अधिकार है। इन विद्यालयों में नामांकन, शिक्षक, अपना भवन या किराए का आदि सभी बिंदुओं पर प्लान तैयार करके रिपोर्ट भेजेंगे। इसके बाद उच्च अधिकारियों से निर्देश लिए जाएंगे।
वेगीश गोयल, खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र