फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   For dowry, brother-in-law and his wife molested a woman

Moradabad News: दहेज के लिए जेठ और ननदोई ने की महिला से अश्लीलता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
For dowry, brother-in-law and his wife molested a woman
मुरादाबाद। दहेज के लिए जेठ और ननदोई ने महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। कुछ दिनों बाद महिला को पति ने मारपीट कर तीन तलाक दिया और घर से निकाल दिया। इस मामले में कटघर थाना पुलिस ने पति समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


कटघर थाना के दस सराय चौकी क्षेत्र की महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका निकाह 16 साल पहले मझोला के करूला क्षेत्र के एक युवक के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुरालियों का व्यवहार उसके प्रति अच्छा नहीं रहा। दहेज के लिए ससुराली उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। महिला ने बताया कि पति से उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। पति और ससुराल वाले आए दिन पैसों की मांग करते थे। कई बार मां और भाईयों ने पति को 50-50 हजार और एक-एक लाख रुपये दिए। फिर भी ससुरालियों की मांग समाप्त नहीं हो रही थी। आठ अगस्त को जेठ और ननदोई ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। इसकी शिकायत करने पर पति और ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पति ने तीन तलाक देते हुए कहा कि आज से तुम्हारा और मेरा रिश्ता खत्म हो गया। अब मेरे घर दिखाई दी तो जान से मार देंगे। महिला ने मायके पहुंच कर परिजनों को प्रताड़ना से अवगत कराया। रिश्तेदारों की मदद से बातचीत कर समझौता कराने का प्रयास किया गया , लेकिन पति और ससुराल वाले रखने को तैयार नहीं थे। इसके बाद महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने पति सहित ससुराल के सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। इस बारे में थाना प्रभारी कटघर संजय कुमार ने बताया कि विवेचना के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed