फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Football: Steve's hat-trick leads to Harthala Boys' resounding victory

फुटबाल : स्टीव की हैट्रिक से हरथला ब्वॉयज की शानदार जीत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Football: Steve's hat-trick leads to Harthala Boys' resounding victory
मुरादाबाद। जिला कृषि विकास औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के अंतर्गत आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को हुआ। जेडएफए क्लब व हरथला ब्वॉयज के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई। स्टेट चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों की भरमार वाली जेडएफए क्लब की टीम एक गोल भी नहीं कर पाई। हरथला ब्वॉयज ने 4-0 से शानदार जीत हासिल की।
विज्ञापन


शुरूआत में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल के लिए आक्रमण किए लेकिन गोलकीपर की सतर्कता से दोनों टीमों को सफलता नहीं मिली। पहले मध्यांतर के अंत में हरथला ब्वॉयज के अरमान ने अरोरा ने आक्रमण पंक्ति के खिलाड़ी को छकाते हुए एक गोल कर बढ़त बना ली। दूसरे मध्यांतर में हरथला ब्वॉयज के स्ट्राइकर स्टीव राइट ने एक के बाद एक तीन लगातार गोल कर हैट्रिक की और अपनी टीम को 4-0 से शानदार जीत दिलाई। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि मीनू अरोड़ा, संजीव अरोड़ा ,विशिष्ट अतिथि प्रेमलता कश्यप रहीं। अतिथियों का स्वागत फुटबाल महिला विंग की सचिव माधुरी देवी ने किया। इस अवसर पर रामपुर के जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव अनीस अहमद, संभल के हाजी शरीक मौजूद रहे। जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव नासिर कमाल, उपाध्यक्ष उस्मान खान, राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी ऋचा भाटिया, फलक, शीबा मिर्जा, इरम, निशा आदि का सहयोग रहा। निर्णायक फरमान अहमद, सचिन विश्नोई और सानिया सलीम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed