{"_id":"5d8fc4ee8ebc3e93bd1096cc","slug":"food-sefety-city-news-mbd3238892104","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग की टीम से छीना नमूना, दुकान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग की टीम से छीना नमूना, दुकान सील
विज्ञापन
food sefety
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मूंढापांडे में खाद्य विभाग की टीम से नमूना छीनने के मामले में दो लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर दुकान को सील कर दिया है। दुकान पर बिक रही एक्सपायरी सॉस सहित आठ खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच को भेज दिए है।
खाद्य विभाग की टीम ने मूंढापांडे में फहीम हसन की दुकान से घी का नमूना लिया था। दुकान मालिक व अन्य व्यक्ति ने टीम से नमूना छीन लिया और प्रपत्र भी फाड़ दिए। टीम ने दुकान मालिक फहीम हसन और नीटू चौहान के खिलाफ थाने रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद सहायक आयुक्त खाद्य चंदकिशोर सिंह के नेतृत्व में टीम ने दुकान पर दोबारा से छापा मारा। दुकान स्वामी पर खाद्य विभाग का लाइसेंस नहीं था। दुकान पर करीब दस हजार रुपए की कीमत की एक्सपायरी डेट की तिथि सॉस मिली। टीम ने उसे मौके पर ही नष्ट करा दिया। इसके बाद बेसन, टोमेटो ॉस, घी, छोला मसाला, काली मिर्च, सेवई व रस्क बिस्कुट की गुणवत्ता संदिग्ध मिलने पर नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए गए। दुकान का लाइसेंस न होने पर अग्रिम आदेशों तक दुकान को सील कर दिया गया। टीम में अभिहित अधिकारी बिनोद कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश, राजीव कुमार वर्मा, ब्रजेश कुमार वर्मा, अमिता जिज्ञासु, केके यादव, आदि रहे।
पॉलीथिन पर 25 हजार जुर्माना वसूला
टीम ने यूपी प्लास्टिक और अन्य जीव अनाशित कूडा कचरा के तहत करीब दस किलो 100 ग्राम पॉलीथिन जब्त की। पॉलीथिन से 25000 रुपए का मौके पर जुर्माना लगाकर वसूल किया।