फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Food Safety Department's lab will be ready by August 31

Moradabad News: खाद्य सुरक्षा विभाग की लैब 31 अगस्त तक बनकर होगी तैयार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Food Safety Department's lab will be ready by August 31
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रामपुर रोड गुलाबबाड़ी स्थित खाद्य सुरक्षा विभाग की लैब की बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। शासन ने अग्नि सुरक्षा सहित अन्य इंतजाम करने के लिए 31 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। लैब चालू होने पर मंडल के पांच जिलों के सैंपल वाराणसी लैब नहीं भेजने पड़ेंगे। साथ ही रिपोर्ट भी शीघ्र मिलेगी।

गुलाबबाड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग की लैब 24 करोड़ की लागत से चार मंजिला बनाई जा रही है। शासन ने गुलाबबाड़ी में लैब स्थापित करने के लिए धन निर्धारित समय पर दिया था, लेकिन अदालत में जमीन का मामला लंबित होने के कारण कुछ माह तक निर्माण में रुकावट आ गई थी। लैब का निर्माण समाज कल्याण की निर्माण इकाई कर रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त ग्रेड -1 अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अभी चार मंजिला बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। अग्नि सुरक्षा वायरलिंग, लाइट और पानी आदि की व्यवस्था दुरुस्त करने में 31 अगस्त तक समय लगेगा। अभी तक मुरादाबाद मंडल के पांच जिलों रामपुर, संभल, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद के खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए वाराणसी स्थित लैब भेजे जा रहे हैं। इसी प्रकार ड्रग विभाग के सैंपल लखनऊ स्थित लैब में जाते हैं। नई लैब बनने के बाद वाराणसी सैंपल नहीं भेजने पड़ेगे। लैब चालू होने पर खाद्य पदार्थों और ड्रग के सैंपल की रिपोर्ट 24 घंटे में मिलेगी। वाराणसी और लखनऊ लैब से रिपोर्ट आने में एक माह का समय व्यतीत होता है। दोनों स्थानों से संपर्क करने में भी विभाग के अधिकारियों को काफी दिक्कत महसूस होती है। साथ ही फिजूल पैसे भी खर्च होते हैं। स्थानीय लोगों को भी मिलावटी सामान की जांच रिपोर्ट मिलने में काफी समय का इंतजार करना पड़ता है। यहां प्रतिमाह 50 से 60 सैंपल खाद्य पदार्थों के लिए जाते हैं। इसी प्रकार दवा के सैंपल भरे जाते हैं।
विज्ञापन


अगस्त बाद कार्यालय शिफ्ट किए जाएंगे
सहायक आयुक्त ने बताया कि अगस्त बाद खाद्य सुरक्षा के मंडलीय और जिला कार्यालय के अलावा ड्रग विभाग के कार्यालय नई बिल्डिंग में शिफ्ट किए जाएंगे। लैब के लिए कर्मचारियों को शासन स्तर से यहां तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed