{"_id":"699a1afb55f04b4e1c031cc0","slug":"food-prices-rise-before-holi-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-839691-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: होली से पहले ही खाद्य पदार्थों पर महंगाई के रंग चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: होली से पहले ही खाद्य पदार्थों पर महंगाई के रंग चढ़े
विज्ञापन
मुरादाबाद। होली के 10 दिन पहले ही खाद्य पदार्थों पर महंगाई के रंग चढ़ने लगें। एक महीने के अंदर खाने के तेल के दाम करीब 5 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। दाल और चीनी की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी हुई है। इसकी वजह से गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार का बजट बिगड़ गया है। जीएसटी के नई दरें लागू होने से एक महीने तक रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली कुछ वस्तुओं की कीमत में गिरावट रही लेकिन अब वह फिर से महंगी हो गईं हैं। शहर के तमाम थोक विक्रेताओं का कहना है कि जीएसटी की नई दरों का रोजमर्रा की वस्तुओं पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। लगातार महंगाई बढ़ रही है इसकी वजह से कंपनियों की ओर से वस्तुओं की कीमत बढ़ाई जा रही है।
शहर के कटरा नाज, चौमुखापुल, बर्तन बाजार समेत अन्य बाजारों में रोजमर्रा जीवन में उपयोग होने वाले सामान की थोक में बिक्री होती है। यहां पर करीब 50 थोड़ विक्रेताओं के पास से छोटे दुकानदार सामान खरीदने आते हैं। चार फरवरी को होली है। एक महीने से रोजमर्रा जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं की कीमत में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। चार महीने पहले जीएसटी की दरों में सुधार किया गया लेकिन प्रतिदिन उपयोग होने वाली वस्तुओं पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। शहर के थोक विक्रेताओं का कहना है कि जीएसटी का असर नाम मात्र ही रहा है। कोई वस्तु एक या दो रुपये सस्ती हुई थी। वह अब फिर से उसी रेट पर मिलने लगी है। कंपनियों ने जितना दाम कम किया था उतना दाम फिर से बढ़ा दिया है। कटरा नाज के पीएन संस के संचालक आरके अग्रवाल ने बताया कि सरसों के तेल के दाम कम नहीं हुए बल्कि और बढ़े हैं। दाल और चीनी के दाम भी बढ़े हुए हैं। चीनी 43 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 45 रुपये प्रतिकिलो हो गई है। इसके साथ ही दाल, बिस्कुट समेत अन्य सामानों के दाम भी बढ़े हैं। कंपनियों की ओर से जो भी कीमत लागू की जाती है। उसी कीमत पर वस्तुओं की बिक्री की जा रही है।
00
व्यापारियों ने कहा
-जीएसटी के दरों के बदलाव का असर एक महीने तक रहा है। इसके बाद असर खत्म हो गया। अब तो खाद्य पदार्थों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। होली में दूध, घी समेत अन्य वस्तुओं की कीमत और बढ़ जाएंगी।- सुप्रीत खन्ना, प्रदेश महासचिव, उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल
विज्ञापन
-चीनी थोक भाव में 4300 रुपये प्रति कुंतल है। छोटे दुकानदार एक या दो रुपये प्रति किलो बढ़ाकर बेच रहे हैं। पहले की अपेक्षा थोड़ी बहुत दाम में बदलाव आया है। कंपनी से जिस कीमत में चीनी मिलती है उसी के आधार पर बिक्री की जाती है। जीएसटी का कोई असर नहीं पड़ा है।- अभय गोयल, अशोक कुमार विनय कुमार
-बाजार में छोटे दुकानदार गुड़ 50 से 60 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बेच रहे हैं। थोक भाव में 40 रुपये प्रतिकिलो गुड़ उपलब्ध है। हालांकि जीएसटी में हुए बदलाव का कोई असर नहीं है। महंगाई की वजह से दाम में बढ़ोत्तरी हुई है।- अतुल अग्रवाल, रामअवतार अतुल कुमार फर्म
-खाने के तेल की कीमत में 6 से 10 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई है। कंपनी के अनुसार तेल के मूल्य निर्धारित किए गए हैं। इस वक्त खाने का तेल 170 से 180 रुपये प्रतिकिलो है। तेल व खाद्य सामान पर महंगाई का असर तो है।-नीलकांत, संचालक, बीपी मार्ट
00
सामान का नाम- पहले( रुपये प्रतिकिलो)-अब( रुपये प्रतिकिलो)
अरहर दाल-120-130
चीनी-43-45
सरसो का तेल-162-170
घी-650-690
आटा-42-45
सूजी-32-35
रिफाइन-120-130
बिस्कुट-9 रुपये पैकेट-10 रुपये पैकेट