फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Food grains, refined, gram and salt distributed from ration shops under the supervision of BJP

राशन की दुकानों से भाजपाइयों की निगरानी में बंटा खाद्यान, रिफाइंड, चना और नमक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Food grains, refined, gram and salt distributed from ration shops under the supervision of BJP
मुरादाबाद। राशन की दुकानों से पहली बार निशुल्क खाद्यान के साथ प्रति राशन कार्ड चना, रिफाइंड और नमक भी मिला। निगरानी को 62 नोडल अधिकारियों की टीम लगाई गई थी लेकिन भाजपा के विधायक से लेकर पार्षद
विज्ञापन

सहित तमाम पदाधिकारियों ने राशन की दुकानों पर पहुंचकर अपनी मौजूदगी में वितरण कराया और निगरानी की।
आपूर्ति विभाग ने खाद्यान वितरण का समय सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक निर्धारित किया था। चूंकि
इस बार खाद्यान के साथ प्रति राशन कार्ड एक-एक किलो काले चने, रिफाइंड और आयोडाइज्ड नमक भी मिलना था, इसलिए उपभोक्ता सुबह छह बजे से पहले ही राशन डीलरों के यहां पहुंचने शुरू हो गए थे। इस बार अंतोदय योजना के कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 20 किलो गेहूं, 15 किलो चावल के साथ प्रति राशन कार्ड एक एक किलो नमक, साबुत चना रिफाइंड मिलना है।
विज्ञापन

गृहस्थी योजना के कार्ड धारकों को प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं ,दो किलो चावल के साथ प्रति राशन कार्ड एक एक किलो चना, नमक और रिफाइंड भी दिया जाएगा। ई पॉश मशीनों के माध्यम से राशन वितरण हुआ। रिफाइंड और नमक दोनों कंपनी के पैकेट बंद थे। आपूर्ति विभाग ने खाद्यान वितरण की निगरानी के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर 62 नोडल अधिकारियों की ड्य़्टी लगाई गई थी। उन्होंने घूम घूमकर राशन की दुुकानों का निरीक्षण किया। डीएम शैलेंद्र सिंह ने खुद शहर में कई राशन डीलरों के यहां जाकर वितरण की जांच की। जिला आपूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह सहित आपूर्ति विभाग की टीम भी शहर और देहात क्षेत्रों में निरीक्षण में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जनप्रनिधियों सहित पूरा अमला उतरा
जनप्रतिनिधियों ने भी राशन की दुकानों पर जाकर अपने सामने वितरण कराया और वितरण की निगरानी की। विधायक ,जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष ,जिलाध्यक्ष, महामंत्री ,उपाध्यक्षों के अलावा पार्टी के 16 मंडल अध्यक्षों के साथ पूरी जिला और नगर कार्यकारिणी के सदस्यों ने राशन डीलरों के यहां जाकर खाद्यान वितरण कराया। बुद्वि विहार और खुशहालपुर में एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त और पार्षद प्रदीप प्रभाकर ने उपभोक्ताओं को अपने हाथ से खाद्यान, रिफाइंड,नमक और चना वितरित किया। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी बताई। लोगों को बताया कि केंद्र और राज्य सरकारी मुफ्त राशन वितरण कर रही है। पहले लाभार्थी को एक यूनिट पर हर महीने 5 किलो राशन मुफ्त मिलता था अब 10 किलो मिल रहा है। अंतोदय राशन कार्ड धारकों को अब दुगना राशन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed