फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Food for Shah made at MLA Ritesh's house

विधायक रितेश के घर बना शाह के लिए खाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Food for Shah made at MLA Ritesh's house
मुरादाबाद। जन विश्वास रैली में करीब दो घंटे की देरी से पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह मुरादाबाद में लंच नहीं कर पाए। रैली स्थल पर बने सेफ में लंच करने का इंतजाम किया गया था। खाना नगर विधायक रितेश गुप्ता के घर तैयार किया गया था।
विज्ञापन

दिल्ली से जारी कार्यक्रम के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह को बृहस्पतिवार सुबह 11.40 बजे मुरादाबाद में आयोजित जन विश्वास रैली में पहुंचना था। उनके लिए रैली स्थल पर ही बने सेफ हाउस में लंच का इंतजाम किया गया था। लंच करने केबाद उन्हें अलीगढ़ के रवाना होना था, लेकिन शाह करीब दो घंटे की देरी से मंच पर पहुंचे। बिना देरी किए उन्होंने अपना संबोधन शुरू कर दिया। संबोधन समाप्त होने के बाद वह बिना लंच किए अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। विधायक रितेश गुप्ता के घर बना खाना अपने साथ ले गए। रितेश गुप्ता के मुताबिक पत्नी अल्पना गुप्ता ने गृह मंत्री के लिए मिक्स वेज, आलू की सब्जी, रायता, रोटी और गाजर का हलुआ बनाया था। साथ में गुड़ भी था, जिसे गृह मंत्री अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed