फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fog to slow down trains... they will run at a speed of 75 kmph starting in November.

Moradabad News: ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरा लगाएगा ब्रेक...नवंबर से 75 की गति से दौड़ेंगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Fog to slow down trains... they will run at a speed of 75 kmph starting in November.
मुरादाबाद। सर्दी की शुरुआत के साथ नवंबर से कोहरे का असर रेल यातायात पर भी दिखने लगेगा। कम दृश्यता में सुरक्षित संचालन के लिए रेलवे ट्रेनों की रफ्तार सीमित करेगा। सामान्य दिनों में 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों के लिए अधिकतम स्पीड 75 किमी प्रति घंटा रहेगी। घने कोहरे में ट्रेन ड्राइवर को सिग्नल की सटीक दूरी पता चल सके इसलिए फॉग सेफ डिवाइस इंजनों में लगाई गई हैं। जिन इंजनों में यह डिवाइस नहीं है, वह ट्रेनें 60 किमी प्रति घंटा की गति से ही चल सकेंगी।
विज्ञापन


मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से रोजाना करीब 150 एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें गुजरती हैं। इनके अलावा 12 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं। इन दिनों पहले से ही स्पेशल ट्रेनों के संचालन के कारण समय पालन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में कोहरा ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ा सकता है। रेलवे के नियमों के मुताबिक, कोहरे में ट्रेन की गति दृश्यता, सिग्नल व्यवस्था और उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों के आधार पर नियंत्रित की जाती है। लोको पायलट को इतनी गति से ट्रेन चलानी होती है कि आगे कोई बाधा आने पर उसे सुरक्षित रोका जा सके। रेलवे बोर्ड ने कोहरे में सुरक्षित संचालन के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कोहरे में ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए लोको पायलटों को जीपीएस आधारित फॉग सेफ डिवाइस दी जाती है। यह उपकरण आगे आने वाले सिग्नल, रेलवे फाटक और गति सीमा से जुड़े संकेतों की जानकारी पहले ही दे देता है।
विज्ञापन

कोहरे के मौसम से पहले सिग्नल बोर्डों पर चमकीली पट्टियां लगाने, दृश्यता बढ़ाने और कर्मचारियों को विशेष सावधानियों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके बावजूद घना कोहरा होने पर ट्रेनों की गति कम करनी पड़ती है। सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि अभी घना कोहरा नहीं है इसलिए कोई लिखित आदेश जारी नहीं हुए हैं। जहां कोहरा मिलता है ड्राइवर अपने विवेक से गति कम करते हैं। जल्द ही मौसम के मुताबिक ट्रेनों की अधिकतम गति सीमा 75 किमी प्रति घंटा निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed