{"_id":"69543a1fc62de05805070963","slug":"fog-hits-trains-now-long-wait-for-tatkal-tickets-too-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-802144-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ट्रेनों पर कोहरे की मार...अब तत्काल टिकट पर भी लंबा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ट्रेनों पर कोहरे की मार...अब तत्काल टिकट पर भी लंबा इंतजार
विज्ञापन
कोहरे में मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची ट्रेन।अमर उजाला
- फोटो : shiv tripathi
मुरादाबाद। रेल यात्रियों को इन दिनों दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक तरफ कोहरे के चलते ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। सर्दी में यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, आईआरसीटीसी का सर्वर ठप होने से तत्काल टिकट बुक कराने वालों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। खाते से रुपये भी कट जाते हैं और टिकट बुक नहीं होता है।
ऐसे में दूर दराज के लोग रात में रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर टिकट खिड़की पर अपना नाम दर्ज कराते हैं। रात भर स्टेशन पर समय बिताते हैं और सुबह विंडो खुलने पर लाइन में लगते हैं। इस पर भी गारंटी नहीं है कि टिकट बुक हो ही जाएगा। कई बार पांच मिनट के भीतर सीटें फुल हो जाती हैं और लोग कतार में खड़े रह जाते हैं।
सोमवार की देर रात रेलवे स्टेशन पर यही स्थिति रही। मुंबई और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों ने टिकट विंडो पर क्लर्क के पास अपना नाम लिखाया। क्लर्क ने कहा कि सुबह 10 बजे बुकिंग शुरू होने से पहले आ जाना। इन लोगों के पास स्टेशन पर रात बिताने के अलावा कोई और चारा नहीं था। गुजरात, बंगाल, बिहार, झारखंड आदि लंबी दूरी वाली ट्रेनों में टिकट पाने के लिए लोगों को हर रोज इसी दिक्कत से गुजरना पड़ता है। रेलवे के पास इसका कोई समाधान नहीं है।
विज्ञापन
लोगों की परेशानी
मैं चार दिन पहले काम के सिलसिले में मुंबई से मुरादाबाद आया था। काम पूरा हो गया है, अब दो दिन से तत्काल टिकट बुकिंग की कोशिश कर रहा हूं। आईआरसीटीसी का सर्वर डाउन है। स्टेशन पर रात में आकर नाम लिखाना पड़ता है। सुबह कुछ ही मिनटों में सीटें फुल हो जाती हैं।
- इरशाद
मैं तत्काल टिकट बुकिंग के चक्कर में तीन बार पैसे कटवा चुका हूं लेकिन बुकिंग नहीं हुई। हालांकि बाद में पैसे भी रिफंड हो गए। अब विंडो टिकट के लिए रेलवे स्टेशन पर आया हूं। यहां नाम लिखा दिया है। सुबह विंडो खुलते ही लाइन में लग जाऊंगा।
- मो. फुजैन
मैं डिलारी के आलियाबाद से आया हूं। मुझे सियालदह जाना है। ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करने की बहुत कोशिश की लेकिन साइट नहीं चली। रात भर यहां समय काटना होगा। सुबह लाइन में लगकर बुकिंग करानी होगी।
- पलाश कुमार
वर्जन
समस्या से आईआरसीटीसी को अवगत करा दिया जाएगा। तत्काल टिकट के लिए एक साथ कई हजार लोगों के प्रयास के कारण सर्वर प्रभावित हो जाता है। नए नियमों के मुताबिक आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। पहले यात्रियों के लिए ही बुकिंग खोली जाती है।
- आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम