{"_id":"690bb259052c2af18c0c2f19","slug":"flowers-were-showered-from-a-helicopter-during-the-victory-tour-of-chakravarti-emperor-bharat-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-765638-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चक्रवर्ती सम्राट भरत की दिग्विजय यात्रा पर हेलिकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चक्रवर्ती सम्राट भरत की दिग्विजय यात्रा पर हेलिकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा
विज्ञापन
मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में बुधवार को चक्रवर्ती सम्राट भरत की दिग्विजय यात्रा का भव्य आयोजन हुआ। सुबह से ही परिसर अद्भुत, अविश्वसनीय और आध्यात्मिक माहौल में डूबा रहा। दो घंटे तक हेलिकॉप्टर से गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा ने नजारे को और भव्य बना दिया। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक पूरे कैंपस में वाद्य यंत्रों की भक्तिमय धुनें गूंजती रहीं। हाथी-घोड़े, ऊंट, स्वर्ण रथ और बग्गियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
बागड़पुर फ्लाईओवर से हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया गया। यात्रा में टीएमयू के ग्रुप वाइस चेयरमैन मनीष जैन चक्रवर्ती ने सम्राट भरत और ऋचा जैन ने सुभद्रा चक्रवर्ती का रूप धारण किया। साथ ही अजमेर से आए ज्ञान-विज्ञान संयम उत्सव विशाल रथ पर कुलाधिपति एवं महायज्ञ नायक सुरेश जैन, वीना जैन, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन, जाह्नवी जैन विराजमान रहे।
चक्रवर्ती सम्राट भरत के रथ के आगे-आगे आचार्य 108 वसुनंदी महाराज के शिष्य प्रज्ञाश्रमण उपाध्याय 108 प्रज्ञानंद महामुनिराज, मुनिश्री 108 सभ्यानंद मुनिराज ससंघ एवं गिरनार गौरव आचार्य 108 निर्मल सागर महाराज के प्रभावी शिष्य क्षुल्लकरत्न गिरनार पीठाधीश 105 समर्पण सागर महाराज ससंघ तीन दर्जन से अधिक श्रावकों के घेरे में चलते दिखे। यात्रा में दो घंटे तक हेलीकॉप्टर के जरिये पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन
शांतिधारा के साथ हुआ समापन
दिग्विजय यात्रा में पुणे का झांज पथक, केरल के ढोल-चेंडा मेलम, दिल्ली के नासिक ढोल, रहली सागर से ऐरावत हाथी, खुरई की घोड़ी, मणिपुरी कलाकारों का अम्ब्रेला नृत्य और जबलपुर का श्याम बैंड शामिल रहा। छह प्राचीन राज्यों मगध, काशी, गांधार, पांचाल आदि के सांस्कृतिक स्टॉल भी सजाए गए। यात्रा का समापन रिद्धि-सिद्धि भवन में अभिषेक और शांतिधारा के साथ हुआ। यात्रा में जैन समाज के अनिल जैन, रामगंगा विहार जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष संदीप जैन, महिला समाज की अध्यक्ष नीलम जैन, उद्यमी शआकाश जैन, अनिल अग्रवाल सहित जैन समाज के कई प्रतिनिधि शामिल हुए। मंडलायुक्त मौजूद रहे। मंजुला जैन, डॉ. कल्पना जैन, प्रवि जैन, डॉ. अंकिता जैन, डॉ. हर्षित जैन, डॉ. विनोद जैन आदि उपस्थित रहे।