फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Flaw again in tender, future of Kapoor Company bridge will be decided after 15 days

Moradabad News: टेंडर में फिर खामी, 15 दिन बाद तय होगा कपूर कंपनी पुल का भविष्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Flaw again in tender, future of Kapoor Company bridge will be decided after 15 days
मुरादाबाद। नए कपूर कंपनी पुल निर्माण के लिए टेंडर में एक बार फिर बाधा आ गई है। टेंडर खुलने के बाद जिस ठेकेदार की फर्म को चुना गया उसके दस्तावेज पूरे नहीं थे। ऐसे में टेंडर प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है। अब 15 दिन बाद दोबारा टेंडर खोला जाएगा। तब तय होगा कि कौनसी फर्म पुल निर्माण करेगी।
विज्ञापन

फिलहाल रेलवे ने अपने हिस्से का काम शुरू कर दिया है। नए पुल की जमीन पर खाका (एलाइनमेंट) तैयार किया जा रहा है। मंगलवार को डीआरएम राजकुमार सिंह ने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के साथ मौका मुआयना भी किया। दो दिन में नए पुल का खाका तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

नए पुल को पुराने से छह मीटर दूर बनाने की योजना है। इंजीनियरों का मानना है कि पुराने पुल का कुछ हिस्सा तोड़ना पड़ सकता है। हालांकि रेलवे की कोशिश है कि नया पुल बनने के बाद पुराना पुल तोड़ा जाए, जिससे लोगों को परेशानी न हो। फिलहाल नया पुल बनाने के लिए पेड़ों की कटाई शुरू हो गई है। शुक्रवार को रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की एक टीम फिर मौका मुआयना करेगी। निर्माण स्थल पर कुछ निशान बनाए जाएंगे। 15 दिन बार फिर टेंडर खुलने पर तय होगा कि कार्य पूरा करने में कितना समय लगेगा। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि पुल निर्माण में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए इंजीनियरिंग विभाग योजना बना रहा है। 7.10 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल की लंबाई 170 मीटर व चौड़ाई तीन मीटर रहेगी। मिट्टी के सैंपल लैब से पास होने के बाद यह सारी कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed