फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   five year old child kidneped and demand 30 lakh

पांच साल के बच्चे को अगवाकर मांगी 30 लाख की फिरौती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
five year old child kidneped and demand 30 lakh
five year old child kidneped and demand 30 lakh - फोटो : CITY
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के लाइनपार रामलीला मैदान के पास से शुक्रवार दोपहर अपने घर के बाहर खेल रहे एक पांच साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। बच्चे के पिता एक फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम करते हैं। अपहर्ताओं ने फोन कर उनसे तीस लाख रुपये की फिरौती मांगी है।
विज्ञापन

लाइनपार रामलीला मैदान के पास रहने वाले गौरव कुमार श्रीराम फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट हैं। परिवार में पत्नी शिखा, बेटा ध्रुव (5) और बेटी सादगी (8) हैं। गौरव कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह दफ्तर चले गए थे। बाकी सब में मौजूद थे। उनकी मां ने बताया कि शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे ध्रुव दुकान से बिस्किट लेने गया था। बिस्किट का पैकेट घर में रखने के बाद बच्चा दोबारा खेलने के लिए घर से बाहर निकल गया। सास बहू ने सोचा कि बच्चा सामने मैदान में चला गया है। काफी देर बाद भी जब बच्चा घर नहीं लौटा तो सास बहू परेशान होने लगी और उन्होंने बच्चे की तलाश शुरू की। आस पड़ोस में तलाश करने के बाद सामने रामलीला मैदान में पहुंच गई। अन्य बच्चों से भी ध्रुव के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन

इसके बाद गौरव को फोन पर इसकी जानकारी दी। कुछ देर में गौरव भी घर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि शाम साढ़े चार बजे उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उन्होंने आपके बेटे को अगवा कर लिया है। इसकी जानकारी पुलिस को दी तो बच्चे की जिंदगी से हाथ धो बैठोगे। इसके बाद कहा कि उसे तीस लाख रुपये चाहिए। रुपये नहीं दिए तो बच्चे को मार दिया जाएगा। इस पर परिजन हक्के-बक्के रह गए। वे बुरी तरह से घबरा गए और उन्होंने इसकी जानकारी काफी देर तक पुलिस को नहीं दी। सूचना मिलने पर चंदौसी से बच्चे के मामा सचिन और अन्य रिश्तेदार भी पहुंच गए। उन्होंने भी दूसरी कॉल आने का इंतजार किया, लेकिन काफी देर बाद भी आरोपी की कॉल नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी करीबी पर बच्चे के अपहरण का शक
मुरादाबाद। फाइनेंस कंपनी कर्मचारी गौरव कुमार के बेटे के अपहरण में किसी करीबी का हाथ होने का शक है। बच्चे के मामा सचिन कश्यप ने बताया कि ध्रुव की उम्र मात्र पांच साल है। वह अपने पिता का मोबाइल नंबर तक नहीं लिख और बोलता है। इसके अलावा वह किसी अंजान के साथ भी कहीं नहीं जा सकता है। इससे एक बात तो साफ होती है कि बच्चे को किसी करीबी ने ही अपहरण किया है। जिसे बच्चा भी अच्छी तरह जानता है।
सीसीटीवी कैमरे में मैदान की ओर जाता दिखा ध्रुव
मुरादाबाद। गौरव के मकान के सामने परचून की दुकान है। यहां ध्रुव ने दोपहर डेढ़ बजे बिस्किट खरीदा था। इसकी पुष्टि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हुई है। पुलिस का दावा है कि दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बच्चा दिखाई दिया है। इसके बाद बच्चा अपने घर चला गया था। कुछ देर रुकने के बाद मासूम दोबारा मकान से बाहर आया। इसके बाद वह गेट के सामने कुछ देर खेलता रहा। इसके बाद वह रामलीला मैदान की ओर जाने लगा। इसके बाद कैमरा आगे तक कवर नहीं कर पाया।

नानी के मकान में रहता है गौरव का परिवार
मुरादाबाद। गौरव अपनी नानी के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। गौरव के साले सचिन ने बताया कि इस मकान को लेकर गौरव का अपनी मौसी से विवाद चल रहा है। गौरव की एक बेटी सादगी है। वह अपने मामा सचिन के घर चंदौसी स्थित आवास विकास में रहती है। सचिन ने बताया कि इस वक्त भी सादगी चंदौसी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed