फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Five suspected terrorists were arrested from Amroha five years ago

Moradabad News: पांच साल पहले अमरोहा से गिरफ्तार हुए थे पांच संदिग्ध आतंकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Five suspected terrorists were arrested from Amroha five years ago
मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल में पहले भी संदिग्ध आतंकी पकड़े जा चुके हैं। करीब पांच साल पहले एनआईए और एटीएस की टीम ने अमरोहा से पांच संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किए थे। इस दौरान पिस्टल, तमंचे कारतूस सहित बारह किलो संदिग्ध आरडीएक्स बरामद किया गया था।
विज्ञापन


एनआईए और एसटीएस की टीम ने 26 दिंसबर 2018 को तड़के तीन से चार बजे के बीच शहर कोतवाली के मोहल्ला मुल्लाना, पचदरा, इस्लामनगर और नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा में छापा मारा था। जहां संयुक्त टीम की करीब दस घंटे कार्रवाई चली थी। घरों के दरवाजे तोड़कर घुसी टीम ने मोहल्ला मुल्लाना से मुफ्ती सुहैल, मोहल्ला पचदरा से इरशाद, सैदपुर इम्मा निवासी सईद और रईस समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर किया था। टीम ने इन स्थानों से चार पिस्टल, चार तमंचे, कारतूस, बारह किलो संदिग्ध आरडीएक्स बरामद किया था। गिरफ्तार पांचों संदिग्ध आतंकियों और बरामद सामान लेकर टीम वैंकटेश्वर यूनिवर्सिटी चौकी पहुंची थी। जहां पूछताछ के बाद टीम संदिग्ध आतंकियों को लेकर दिल्ली चली गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed