{"_id":"6619b3b5a9d34dad3f08e034","slug":"five-special-trains-will-run-between-delhi-punjab-bihar-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-380351-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दिल्ली-पंजाब-बिहार के बीच चलेंगी पांच स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दिल्ली-पंजाब-बिहार के बीच चलेंगी पांच स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
मुरादाबाद। गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे पहले ही 19 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर चुका है। अब बृहस्पतिवार शाम को पांच जोड़ी और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है। ये ट्रेेनें दिल्ली-पंजाब-बिहार के बीच चलेंगी। मुरादाबाद मंडल से सफर करने वाले यात्रियों को इससे काफी सहूलियत होगी।
इन ट्रेनों का संचालन 14 अप्रैल से शुरू होगा और जून के अंत तक जारी रहेगा। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि कुछ ट्रेनों में अनारक्षित कोच भी होंगे। ये ट्रेनें मंडल के मुरादाबाद व बरेली स्टेशनों पर ठहरेंगी। लखनऊ, गोरखपुर, सहारनपुर, अंबाला, सरहिंद, बनारस, अमेठी, प्रतापगढ़, रक्सौल, छपरा, देवरिया आदि जिलों के लिए यात्री बुकिंग कर सकेंगे। इनका किराया सामान्य ट्रेनों की अपेक्षा करीब डेढ़ गुना ज्यादा होगा।
ये ट्रेनें चलेंगी
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक संचालन की तिथि
05531-32 रक्सौल-आनंद विहार-रक्सौल 14 अप्रैल से एक जुलाई
05565-66 सहरसा-सरहिंद-सहरसा 18 अप्रैल से 29 जून
05047-48 बनारस-आनंदविहार-बनारस 30 अप्रैल से 26 जून
05023-24 गोरखपुर-आनंद विहार-गोरखपुर 28 अप्रैल से एक जुलाई
05115-16 छपरा-आनंद विहार-छपरा एक मई में 27 जून