{"_id":"6604b4f5b5b9c99a6a0804c7","slug":"five-special-trains-will-run-between-delhi-bihar-jammu-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-370470-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आज से दिल्ली-बिहार-जम्मू के बीच चलेंगी पांच स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आज से दिल्ली-बिहार-जम्मू के बीच चलेंगी पांच स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
मुरादाबाद।
रेलवे ने होली के बाद काम पर लौटने वाले लोगों के लिए पांच स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों का संचालन 28 मार्च से शुरू होगा। सभी ट्रेनें दिल्ली-बिहार-पंजाब के बीच चलेंगी। इन ट्रेनों में यात्री अनारक्षित टिकट लेकर भी सफर कर सकेंगे। साथ ही आरक्षित कोच भी उपलब्ध होंगे। मुरादाबाद मंडल के हजारों यात्री इससे लाभान्वित होंगे।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (05551-52) सहरसा-आनंद विहार-सहरसा स्पेशल एक्सप्रेस 28 मार्च को सहरसा से सुबह 9:30 बजे चलेगी। देर रात दो बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। सुबह 5:15 बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। वापसी में आनंद विहार से 29 मार्च को सुबह 9:30 बजे चलकर दोपहर एक बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 6:30 बजे सहरसा पहुंच जाएगी। (05575-76) सहरसा-आनंद विहार-सहरसा स्पेशल एक्सप्रेस 29 मार्च को सहरसा से सुबह 9:30 बजे चलकर देर रात दो बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। सुबह 5:15 बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। वापसी में आनंद विहार से 29 मार्च को सुबह 9:30 बजे चलकर दोपहर एक बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 6:30 बजे सहरसा पहुंच जाएगी।
(04082-81) नई दिल्ली-वाराणसी-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस 28 मार्च को नई दिल्ली से रात 8:45 बजे चलकर देर रात 12: 35 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। अगले दिन दोपहर 1:30 बजे बनारस पहुंचेगी। वहां से वापसी में 31 मार्च को रात 9 बजे चलेगी। सुबह 8:45 बजे मुरादाबाद व दोपहर 12:30 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
(04085-86) बनारस-श्री माता वैष्णो देवी-बनारस स्पेशल एक्सप्रेस 28 मार्च को बनारस से दोपहर दो बजे चलेगी। देर रात 2:15 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। अगले दिन शाम 5:50 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन पर पहुंचेगी। वहां से वापसी में 29 मार्च को रात 9:30 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 11:20 बजे मुरादाबाद व रात 11:45 बजे बनारस पहुंच जाएगी।
(04088-77) दिल्ली-सहरसा-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस 28 मार्च को दिल्ली से रात 11 बजे चलेगी। देर रात 2:45 बजे मुरादाबाद व अगले दिन तड़के 3:15 बजे सहरसा पहुंचेगी। वहां से वापसी में 30 मार्च की सुबह 7:30 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 9:15 बजे मुरादाबाद व दोपहर 1:15 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी।