फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Five questioned in viral SP MLA's fake letter pad case, investigation underway

Moradabad News: सपा विधायक का फर्जी लेटर पैड वायरल मामले में पांच से पूछताछ, जांच जारी

Mon, 01 Dec 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 01 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Five questioned in viral SP MLA's fake letter pad case, investigation underway
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के सपा विधायक नवाब जान खां के इज्तिमा रुकवाने वाले फर्जी लेटर पैड वायरल के मामले में पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन

नगर में 26 और 27 नवंबर को इज्तिमा का आयोजन होना था। जिसकी अनुमति प्रशासन ने नहीं दी थी। इज्तिमा रुकवाने के लिए विधायक का फर्जी लेटर पैड अज्ञात लोगों ने एसएसपी के नाम से बनाया। सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसकी जानकारी विधायक को उनके समर्थकों ने दी। इस पर विधायक ने इसकी शिकायत पुलिस से की। अपने लेटर पैड को फर्जी बताया, कहा कि लेटर पैड और उनके हस्ताक्षर स्कैन करके उनकी छवि को धूमिल करने के लिए इसका इस्तेमाल किया गया। इस संबंध में विधायक ने तीन दिन पूर्व कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी। तहरीर की प्रति एसएसपी को भी भेजी गई है, लेकिन रविवार तक इस मामले में आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। इस संबंध में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि इस मामले में विधायक के फर्जी लेटर को इधर-उधर भेजने वाले पांच लोगों का पुलिस को पता चला है। उनसे इस मामले में उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ जांच की जा रही है। अभी मामले की जांच जारी है। जांच के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed