{"_id":"62c73222936f5c576a4075cf","slug":"five-persons-found-corona-positive-moradabad-news-mbd4338941151","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाफ नर्स और शिक्षक समेत पांच और संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाफ नर्स और शिक्षक समेत पांच और संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। जिले में स्टाफ नर्स और शिक्षक समेत पांच और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मरीजों में गुरुग्राम से लौटा युवक और गाजियाबाद की यात्रा करके आए व्यापारी भी शामिल हैं। वहीं कारपेंटर की पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पांचों संक्रमितों को बुखार और गले में दर्द की शिकायत थी। ऐसे में इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें। जांच जरूर कराएं।
टीडीआई सिटी का रहने वाला 40 वर्षीय युवक गुरुग्राम में किसी आईटी कंपनी में काम करता है। तीन दिन पहले गुरुग्राम से लौटने पर युवक को बुखार और गले में दर्द की शिकायत होने लगी। जांच कराई तो युवक कोरोना संक्रमित निकला। वहीं, अरबन पीएचसी में तैनात स्टाफ नर्स को भी कुछ दिनों से गले में दर्द और बुखार की शिकायत थी। डॉक्टरों की सलाह पर जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, गांधी नगर निवासी व्यापारी दो दिन पहले गाजियाबाद से लौटे हैं। आने के बाद तबीयत खराब हो गई। व्यापारी को तेज बुखार के साथ गले में दर्द होने लगा। जांच कराई तो संक्रमित पाए गए। लोहिया अपार्टमेंट में रहने वाले निजी स्कूल के शिक्षक को दो दिन पहले तेज बुखार आया था। कोविड की आशंका पर एंटीजन टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं कारपेंटर की पत्नी की संक्रमित पाई गई हैं। उन्हें बुखार और गले में दर्द की शिकायत थी।