फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   five persons arrested in sex rakket

नाबालिग लड़कियों से कराया जा रहा था देह व्यापार, दो महिला समेत पांच गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
five persons arrested in sex rakket
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के जयंतीपुर में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। सीओ के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट (एएचटीयू) और पुलिस की टीम ने एक मकान में दबिश दी। टीम ने यहां दो किशोरियों को मुक्त कराया, जबकि दो महिला समेत पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि प्रयागराज की एक संस्था को सूचना मिली थी कि मझोला के जयंतीपुर में कुछ लड़कियों को बंधक बना रखा है, उनसे यहां जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। संस्था के पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इस पर एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए। सीओ सिविल लाइंस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जयंतीपुर स्थित बताए गए मकान में दबिश दी। यहां दो किशोरियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस को देखकर मकान में मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस टीम ने मौके से सरगना राम अवतार निवासी ब्रहपुरी (जयंतीपुर), जयंतीपुर निवासी आलिम और संभल के चंदौसी निवासी जाहिद, नैनीताल के रामनगर निवासी आसमा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मौके से मुक्त कराई गईं किशोरियों में एक बाजपुर उत्तराखंड और दूसरी मुगलपुरा क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई। यहां आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जबकि नाबालिग लड़कियों को रविवार को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed