फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Five people injured in auto accident due to truck collision

ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार पांच लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Five people injured in auto accident due to truck collision
मुरादाबाद-संभल रोड पर ट्रक चालक ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए। बाद में घायल ट्रक की फोटो खींचने का प्रयास करने लगे। इस पर ट्रक चालक भड़क गया और घायलों के साथ मारपीट की। बाद में ट्रक लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को कुंदरकी सीएचसी में भर्ती कराया। घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

मैनाठेर कोतवाली क्षेत्र की नगर पंचायत महमूदपुर माफी से ऑटो में सवार लोग मुरादाबाद जा रहे थे। ऑटो चालक समेत पांच लोग सवार थे। जब ऑटो मैनाठेर कोतवाली क्षेत्र में मुरादाबाद-संभल रोड पर स्थित असालत नगर बघा के आमने से गुजर रहा था तभी ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे में गंभीर घायल ऑटो चालक नौशाद निवासी हरथला थाना सिविल लाइन मुरादाबाद और शाकिब निवासी महमूदपुर माफी कोतवाली मैनाठेर को कुंदरकी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल नौशाद और शाकिब ने बताया कि हादसे के बाद जब वह ट्रक का फोटो खींचने का प्रयास कर रहे थे तभी ट्रक चालक भड़क गए और उनके साथ मारपीट की। बाद में ट्रक फरार हो गया। हादसे में ऑटो भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं पीड़ित पक्ष की ओर से देर शाम तक पुलिस को कार्रवाई को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed