फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Five passenger trains disappeared from railway timetable in four years, these trains did not run after Corona

Railway: चार साल में रेलवे के टाइमटेबल से गायब हुई पांच पैसेंजर ट्रेनें, कोरोना के बाद नहीं चली यह गाड़ियां

Fri, 12 Jul 2024 05:53 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 12 Jul 2024 05:53 PM IST
सार

मुरादाबाद मंडल की पांच पैसेंजर ट्रेनें कोराना के बाद से बंद हो गई हैं। इन ट्रेनों को चलाने की मांग लगातार उठ रही है। इसके बाद भी रेलवे स्टेशन ट्रेनें चलाकर महंगा किराया वसूल रहा है। 

विज्ञापन
Five passenger trains disappeared from railway timetable in four years, these trains did not run after Corona
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद मंडल की पांच पैसेंजर ट्रेनें चार साल में रेलवे के टाइम टेबल से ही गायब हो गईं। अब आए दिन एक्सप्रेस ट्रेनों में भीड़ बढ़ने पर रेलवे अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाकर महंगा किराया वसूल रहा है। कोरोना के बाद से बहाल नहीं हुई ट्रेनों में लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर, मुरादाबाद-संभल डीएमयू, बरेली-बांदीकुई पैसेंजर आदि शामिल हैं।

विज्ञापन


रेलवे ने ऋषिकेश से चंदौसी के बीच आधी दूरी के लिए पैसेंजर ट्रेन चालू रखी है। जबकि इसका दूसर रैक बरेली-बांदीकुईं रद्द रखा है। इस ट्रेन से सामान्य यात्रियों के अलावा मेहंदीपुर बालाजी जाने वाले श्रद्धालु भी सफर करते थे। अब तक कई बार लोगों की मांग उठ चुकी है कि इस ट्रेन को दोबारा चालू किया जाए लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


इसी तरह लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर के न चलने से लखनऊ-शाहजहांपुर, शाहजहांपुर-बरेली, बरेली-मुरादाबाद, मुरादाबाद-सहारनपुर के बीच यात्रियों के पास सीमित विकल्प ही बचे हैं। रेलवे ने मुरादाबाद से दिल्ली के लिए चलने वाली पुशपुल पैसेंजर को भी टाइम टेबल से हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद से रोजाना सुबह चलने वाली इस ट्रेन से अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद जाने वाले नौकरी पेशा यात्री सफर करते रहे हैं। उनकी मांग है कि इसे दोबारा शुरू किया जाएगा। हावड़ा से पंजाब के बीच चलने वाली डुप्लिकेट मेल का संचालन भी बंद है।

हालांकि इस ट्रेन की जिम्मेदारी मुरादाबाद मंडल की नहीं है लेकिन इसे बहाल किया जाए तो मुरादाबाद से पूर्वांचल, उत्तराखंड व पंजाब जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन बेहतर विकल्प हो सकती है। 

कोरोना के बाद नहीं चलीं ये ट्रेनें 

  • मुरादाबाद-चंदौसी पैसेंजर
  • मुरादाबाद-संभल डीएमयू 
  • मुरादाबाद-दिल्ली पैसेंजर
  • बरेली-बांदीकुई पैसेंजर 
  • लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर
  • हावड़ा-अमृतसर डुप्लीकेट मेल 


कोरोना के समय रद्द की गई ट्रेनों के दोबारा संचालन के प्रस्ताव के विषय में परिचालन विभाग से जानकारी ली जाएगी। समय समय पर वाणिज्य विभाग भी प्रस्ताव भेजता है लेकिन इन ट्रेनों के विषय में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। - आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed