{"_id":"5e8f8c9e8ebc3e729f68a9b7","slug":"five-more-corona-infected-patients-found-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबादः अमरोहा में पांच और कोरोना संक्रमित मरीज मिले, दो जमात से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबादः अमरोहा में पांच और कोरोना संक्रमित मरीज मिले, दो जमात से
Fri, 10 Apr 2020 02:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 10 Apr 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
जिले में कोविड -19 वायरस से संक्रमित पांच और लोग मिले हैं। गुरुवार देर शाम आई रिपोर्ट में पांच मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी लोग जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराए गए हैं। सभी के मोहल्ले सील कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
संक्रमित लोगों में से दो निजामुद्दीन इलाके से आए थे, जबकि दो अन्य प्रांतों से पहुंचे थे। पांचवां कोरोना पॉजिटिव शख्स अमरोहा का ही मूल निवासी है और दिल्ली में टैक्सी चलाता है। इसके साथ ही अमरोहा में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या सात हो गई है।
विज्ञापन
तीन दिन पहले करीब सोलह लोगों का सैंपल जांच के लिए मेरठ भेजा गया था। गुरुवार देर शाम मेरठ से आई रिपोर्ट में पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें दो लोग निजामुद्दीन क्षेत्र में हुई तब्लीगी जमात से जुडे़ बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं दो अन्य लोग गैरप्रांत से अमरोहा धर्म प्रचार के लिए आए थे। जमात से जुड़े दो लोग जिले के ही रहने वाले हैं। वहीं, पांचवां कोरोना पॉजिटिव दिल्ली में टैक्सी चलता है। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि देर शाम ईमेल से आई रिपोर्ट में पांच लोगों का सैंपल पॉजिटिव निकला है।
सभी को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। साथ ही उनके संपर्क वालों को भी जिला अस्पताल लाया जा रहा है। बुधवार को पॉजिटिव पाए गए दो लोगों को मुरादाबाद में आइसोलेशन में रखा गया है।