{"_id":"6956dee2b46ea28ec70cbe26","slug":"five-lakh-rupees-swindled-in-the-name-of-making-fci-district-representative-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-802956-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एफसीआई का जिला प्रतिनिधि बनाने के नाम पर ठग लिए पांच लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एफसीआई का जिला प्रतिनिधि बनाने के नाम पर ठग लिए पांच लाख रुपये
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में एक युवक से एफसीआई का जिला प्रतिनिधि बनाने के नाम चार लोगों ने पांच लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित नियुक्तिपत्र लेकर दिल्ली एफसीआई के कार्यालय में पहुंचा तो पता चला कि यह पत्र फर्जी हैं। पीड़ित ने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी तो उसे झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद और दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है।
बिजनौर जिले के स्योहारा थाना के मुबारकपुर निवासी नौशाद अली ने पाकबड़ा थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह भाजपा समर्थक दल पश्चिम उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष है। 18 मार्च 2025 को पाकबड़ा थानाक्षेत्र में दिल्ली रोड पर टीएमयू के पास बिजनौर जिले के नूरपुर थानाक्षेत्र के गोतावर जैत निवासी शमीम, मुंबई निवासी शाबिर, सीतापुर जिले के अटरिया थानाक्षेत्र के गढ़ी रावा निवासी फतेहउद्दीन और रामपुर निवासी इमरान खान और इनके दो साथी मिले थे। आरोपी फतेहउद्दीन ने खुद को मंत्री बताकर नौशाद से पांच लाख रुपये ले लिए और उसे एफसीआई का जिला प्रतिनिधि कराने के लिए नियुक्तिपत्र दिया था। इसके बाद नौशाद ने नियुक्तिपत्र लेकर दिल्ली एफसीआई कार्यालय पहुंचा तो पता चला कि नियुक्तिपत्र फर्जी है।
आरोपी पहले भी इसी तरह और युवकों के साथ भी ठगी कर चुके हैं। इसके बाद पीड़ित ने वापस आने के बाद आरोपियों से संपर्क किया। शुरुआत में उन्होंने रकम वापस करने वादा किया लेकिन बाद में इन्कार कर दिया। ज्यादा दबाव बनाने पर आरोपी पीड़ित को झूठे केस में फंसाने और हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।