फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Five is too much...I'll say three

पांच तो बहुत ज्यादा है...मैं तीन बोल दूंगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Five is too much...I'll say three
मुरादाबाद। ब्लाक प्रमुख के चुनाव के चार दिन बाद भाजपा जिला इकाई के एक पदाधिकारी और एक ब्लाक प्रमुख के पति की चुनाव पूर्व बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में ब्लाक प्रमुख पद के टिकट के लिए दोनों के बीच सौदेबाजी हो रही है। ऑडियो में बातचीत के मुताबिक सौदा पांच लाख से शुरू होकर तीन लाख तक पहुंचता है। जिसे फाइनल कर दिया गया। टिकट के लिए सिंगल नाम भेजने की बात कही गई है। हालांकि ऑडियो वायरल होने पर दोनों खुद की आवाज होने से इंकार किया है। इसे विरोधियों की चाल बता रहे हैं।
विज्ञापन

वायरल हुए दो मिनट दो सेकेंड के ऑडियो के अंश कुछ इस तरह हैं:
हां जी ठाकुर साहब...प्रमाण सर। क्या हाल है...आपका आशीर्वाद है। पहुंच गए मेरठ क्या... हां बिल्कुल। देखो यार...डेट आ गई क्या चुनाव की...अभी मुख्यमंत्री का अनुमोदन नहीं हुआ है, अभी ये तो प्रस्तावित है शाम तक डिक्लियर हो जाएगा। टिकट...ना डेट वगैरह। टिकट का कब होगा...फाइनल ही आप समझो, यहां से शाम तक सब ओके हो जाएगा, डिक्लियर हो जाएगा। अच्छा-अच्छा, देख लीयो यार पांच-पांच जुगाड़ न हो पाएगा। जो कहोगे हो जाएगा... तो बताओ, क्या कह दूं मैं उन्हें। आप अपने हिसाब से बता दो...अरे आप मुझे बता दो। अपने हिसाब से बता दीयो मतलब आप इसमें लगे रहियो पीछे...मैं तो इसलिए ही आया हूं, मेरा और कोई काम नहीं है। हां तो आप अपने हिसाब से कम से कम में, पांच तो बहुत ज्यादा है...चार बोल दूं। कम कर दीयो और...अरे बड़ा कद है उनका, आगे भी काम लेना है। कम से कम कर दीयो दो-एक...अरे कद है उनका, इसलिए बोल रहा हूं। चार ज्यादा हो जाएंगे यार..मैं तीन बोल दूंगा। कह दूंगा तीन आपके पास आ जाएंगे, आप सिंगल नाम भेजो और इसे डिक्लियर कराओ, मैं तीन डन करा दूंगा...बहरहाल इसे देखो आप।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed