{"_id":"6881442d17f104de82007c76","slug":"five-injured-in-collision-between-two-bikes-on-the-highway-bilari-news-c-276-1-smbd1006-108517-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल
Thu, 24 Jul 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। थाना क्षेत्र में मुरादाबाद आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर रात दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर नगर में स्टेशन रोड पर निजी यात्री बस की टक्कर से दो ई रिक्शा सवार गंभीर घायल हो गए।
अमरोहा शहर निवासी विपिन अपनी पत्नी बाला देवी और दो बेटियों पल्लवी व वर्षा को बाइक पर बैठाकर मुरादाबाद होते हुए अपनी ससुराल थाना बिलारी के खंडुआ गांव जा रहा था। मंगलवार देर रात लगभग साढ़े नौ बजे जब उसकी बाइक मुरादाबाद आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोनिवि निरीक्षण भवन के पास पहुंची तभी बिलारी से मुरादाबाद की ओर जा रहे दूसरे बाइकसवार बरेली जनपद के थाना आंवला के अयोध्या गांव निवासी मुनेंद्र ने टक्कर मार दी। हाईवे पर दोनों बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में पांचों बाइकसवार घायल हो गए। मुनेंद्र, विपिन और बाला देवी की हालत गंभीर होने पर तीनों को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरा सड़क हादसा बुधवार सुबह नगर में स्टेशन रोड पर हुआ। नगर के मोहल्ला बाजार निवासी ई रिक्शा चालक विजय कुमार अपने रिक्शे में सुरेंद्र कुमार ग्राम खाबरी अव्वल को बैठाकर रेलवे ओवरब्रिज से बिलारी की ओर आ रहा था। रास्ते में रामरतन के पास बिलारी की ओर से जा रही तेज रफ्तार निजी यात्री बस ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। बस की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया सड़क पर गिरकर विजय कुमार और सुरेंद्र कुमार दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बिलारी पहुंचाया। यहां हालत गंभीर बनी रहने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।