फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Five, including constable, sued in Pushpa murder case

पुष्पा हत्याकांड में सिपाही समेत पांच पर मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Five, including constable, sued in Pushpa murder case
पुष्पा हत्याकांड में मैनाठेर पुलिस ने पति सिपाही समेत पांच ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दीं। लेकिन कोई भी आरोपी नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन

मुरादाबाद शहर के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेरूआ धर्मपुर निवासी नंदराम सिंह ने मैनाठेर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनकी पुत्री पुष्पा की शादी नौ साल पहले विमल कुमार निवासी ग्राम नूरपुर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही विवाहिता मायके आकर कहती थी कि पति विमल कुमार उसके साथ मारपीट करता है, लेकिन हम लोग ध्यान नहीं देते थे ताकि घर बसा रहे।
विज्ञापन

आरोप है कि 21 मार्च को पति विमल कुमार, सास ऊषा और ससुर पंजाब सिंह निवासी ग्राम नूरपुर कोतवाली मैनाठेर जिला मुरादाबाद और ननद मीनू और ननदोई गोल्डी निवासी धामपुर जिला बिजनौर ने उसकी बेटी पुष्पा का गला घोंटकर कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनाठेर कोतवाल अमरनाथ वर्मा ने बताया कि पुष्पा की हत्या में नामजद आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147 (अपराध के लिए एक राय होना), 149 (विधि विरुद्ध जनसमूह का होना) और 302 (हत्या का अपराध करना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को दबिशें दी जा रही हैं। उधर पोस्टमार्टम के बाद मायके वालों ने ही गमगीन माहौल में विवाहिता पुष्पा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed