{"_id":"61e5c69ca0d3201bfa374740","slug":"five-e-buses-ran-in-the-city-on-monday-due-to-jugaad-charging-city-news-mbd4163128172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुगाड़ से शुरू हुई चार्जिंग, सोमवार को शहर में दौड़ीं पांच ई-बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुगाड़ से शुरू हुई चार्जिंग, सोमवार को शहर में दौड़ीं पांच ई-बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। काफी फजीहत के बाद निजी कंपनी ने ई-बसों की चार्जिंग के लिए जुगाड़ का सहारा लिया है। रविवार रात विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद केवल एक चार्जिंग प्वाइंट ही स्थापित हो सका है, हालांकि इसमें भी काम बाकी है। फिलहाल इसी से सोमवार को पांच ई-बसों को चार्ज कर शहर की सड़कों पर उतारा गया। सुबह आठ बजे सभी पांच बसें डिपो से अपने अपने रूट पर रवाना हो गईं। यात्रियों की संख्या दूसरे दिन भी काफी कम रही।
अब ई-सिटी बसों का संचालन नियमित करने का दावा किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में निजी कंपनियों की सुस्ती के चलते काफी कार्य प्रभावित हो रहा है। शासन ने तय समय के मुताबिक ई-बसें शहर में भेज दीं लेकिन यहां उनके संचालन को लेकर कंपनी व्यवस्थाएं ही पूरी नहीं कर सकी। सीएनडीएस कंपनी ने चार्जिंग डिपो का निर्माण समय से पूरा कर दिया लेकिन पीएमआई अब तक चार्जिंग की समुचित व्यवस्था के लिए चार्जिंग प्वाइंट स्थापित नहीं कर पाई है। डिपो पर विद्युतीकरण तो हो गया है लेकिन चार्जिंग प्वाइंट स्थापित करने के लिए काफी काम बाकी है। इन प्वाइंट्स के लिए कंपनी ने गड्ढे खोदे हैं, इनमें विद्युत लाइन डाले जाने के बाद प्वाइंट्स स्थापित होंगे। इस कार्य में तकरीबन 20 दिन का समय लगेगा।
वहीं परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी का कहना है कि निगम के समन्वय से बसों का संचालन शहर में शुरू हो गया है। फिलहाल एक ही चार्जिंग प्वाइंट से बसें चार्ज की जा रही हैं। कंपनी को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुल पांच चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए जाने हैं।
विज्ञापन
समय से कार्य न करने पर पीएमआई पर 2.60 करोड़ पेनाल्टी
मुरादाबाद। परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से सभी शहरों में ई-सिटी बसो के लिए चार्जिंग प्वाइंट्स स्थापित करने का कार्य पीएमआई कंपनी को सौंपा गया था। मुरादाबाद में तो जुगाड़ के सहारे बसों का संचालन शुरू हो गया लेकिन कई शहरों में अब तक स्थिति शून्य है। काम में इतनी देरी करने के लिए मुख्यालय ने निजी कंपनी पर दो करोड़ 60 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई है, जोकि भुगतान राशि में से काट ली जाएगी। पीएमआई के अलावा ग्रीन सेल कंपनी की देखरेख में सभी आठ शहरों में यह कार्य किया जा रहा है। कंपनी के बिजनेस हेड नवीन आमला का कहना है कि एक माह में मुरादाबाद में कार्य पूरा कर लिया जाएगा।