{"_id":"5db9f0b88ebc3e0169689f6f","slug":"five-died-in-train-accident-city-news-mbd3275114128","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन हादसों में पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन हादसों में पांच की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में बुधवार को अलग अलग जगह दो महिला समेत पांच लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मुरादाबाद के डबल फाटक पुल के नीचे कपड़ा व्यापारी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। वह कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे, जबकि फकीरपुरा रेलवे क्रासिंग के पास भी एक महिला ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
कटघर थानाक्षेत्र में डबल फाटक पुल के नीचे बुधवार सुबह नौ बजकर दस मिनट पर 25 वर्षीय एक युवक अप लाइन से गुजर रही मालगाड़ी के आगे कूद गया। मालगाड़ी गुजरने के बाद लोगों ने ट्रैक पर शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराई। मृतक की पहचान एजाज खां निवासी करूला के रूप में कराई। सूचना मिलने पर परिजन भी आ गए। परिजनों ने बताया कि एजाज की रेडीमेड कपड़ों की दुकान थी। लेकिन कुछ समय से एजाज मानसिक रूप कमजोर चल रहे थे। बुधवार सुबह वह दुकान से सामान खरीदने के लिए घर से निकले थे। वह डबल फाटक पुल के नीचे पहुंच गए और उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस हादसे की वजह से रामनगर मुरादाबाद पैसेंजर और एक मालगाड़ी बीच में खड़ी रही। शव हटाने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी आत्महत्या की पुष्टि हुई है। इसके अलावा फकीरपुरा रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार सुबह एक महिला ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पाई है। काकोरी और आलम नगर के बीच स्पेशल ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। बिठौरा और धनेटा के बीच बुधवार सुबह अवध असम एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। गार्ड ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बारह बजकर बीस मिनट पर ट्रैक से शव हटाया गया। इस दौरान एक मालगाड़ी, हावड़ा देहरादून उपासना एक्सप्रेस, दो स्पेशल ट्रेन बीच में रुकी रहीं। ट्रैक से शव हटाने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। बुंदकी और नगीना के बीच स्थित गेट संख्या 471 बी के गेटमैन राजवीर सिंह ने स्टेशन मास्टर को बताया कि रेलवे ट्रैक पर एक महिला ट्रेन की चपेट में आकर मर गई है। महिला शव ट्रैक पर पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और ट्रैक से शव हटवाने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। मंगरमऊ यार्ड में पैसेंजर ट्रेन से ऊषा देवी नाम की महिला गिर गई। उसे एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल भिजवा गया।