फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   five died in moradabad due to corona

रेलवे के गार्ड, रामपुर सीएमओ दफ्तर के कर्मचारी समेत पांच की मौत 19-48-47

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
five died in moradabad due to corona
मुरादाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। रामपुर सीएमओ कार्यालय के एक चतुर्थश्रेणी कर्मचारी और शहर निवासी रेलवे के एक गार्ड व एक गैस चूल्हा रिपेयरिंग का काम करने वाले बुजुर्ग समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो रामपुर, एक बिजनौर व दो लोग मुरादाबाद के हैं। इसके साथ ही यहां कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा बढ़कर 58 हो गया है।
विज्ञापन

रामपुर के ज्वालानगर सांईबिहार निवासी एवं वहां सीएमओ कार्यालय में तैनात एक चतुर्थश्रेणी कर्मचारी की उनके परिवार वालों ने सांस लेने में दिक्कत होने पर कोरोना की जांच कराई थी। 37 वर्षीय इस युवक को कोरोना पॉजिटिव आने पर दो दिन पहले परिवार वालों ने टीएमयू में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। जिला प्रशासन ने इसकी सूचना सीएमओ रामपुर को दे दी है। इसके अलावा रामपुर के ही निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। तबीयत खराब होने पर परिवार वालों ने उन्हें 18 जुलाई को भर्ती कराया था। इसके अलावा बिजनौर जिले के थाना नजीबाबाद क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी निवासी एक बुजुर्ग की भी कोरोना संक्रमण के चलते यहां मौत हो गई। उन्हें 31 जुलाई को यहां भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

शहर के थाना मझोला क्षेत्र के कांशीराम नगर कॉलोनी निवासी रेलवे के सुपरफास्ट ट्रेन के 54 वर्षीय गार्ड को भी सांस लेने में दिक्कत होने और खांसी की शिकायत पर परिवार वालों ने 28 जुलाई को भर्ती कराया था। एक दिन पहले हुई जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मुरादाबाद सदर कोतवाली के मानपुर सड़क कॉलोनी निवासी 67 वर्षीय एक बुजुर्ग की भी कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। वह शहर के कटरा बाजार में गैस चूल्हा रिपेयरिंग का काम कर परिवार चलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गार्ड की बाई, भाई, बहू, भतीजी समेत छह संक्रमित
मुरादाबाद। यहां रलवे में सुपर फास्ट ट्रेन के गार्ड पद पर तैनात एक 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद परिवार वालों की हुई जांच में गार्ड के घर काम करने आने वाली बाई, बहू, बड़ा बेटा, छोटे भाई और छोटे भाई का बेटा तथा घर आई भतीजी भी जांच में संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed