फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   five corona pateint discharge from hospital

डिस्चार्ज किए गए पांच कोरोना पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
five corona pateint discharge from hospital
मुरादाबाद। कोरोना के लगातार नए मामले आने से जहां लोगों में दहशत का माहौल है वहीं राहत देने वाली खबर यह है कि कोरोना के मरीज सप्ताहभर में ही ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो रहे हैं। सोमवार को पांच मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज होकर घरों को लौट गए। इनमें से तीन को तो 18 मई को ही कोरोना आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। जबकि दो महिलाओं को 14 मई को अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन

चक्कर की मिलक निवासी 58 वर्षीय अफरोज को 18 मई को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद एमसीएच विंग में भर्ती किया गया था। उन्हें फॉलोअप टेस्ट निगेटिव आने पर सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मुरादाबाद निवासी 50 वर्षीय यादराम को भी 18 मई को ही कोरोना पॉजिटिव मिलने पर एमसीएच विंग लाया गया था। उन्हें भी सोमवार को ठीक होने पर अस्पताल से घर भेज दिया गया। मुरादाबाद के 45 साल के एहसान को भी 18 मई को ही अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें भी ठीक होने पर सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चौकी लाल बाग एरिया की 18 वर्षीय आलिया और अफ्फान को 14 मई को आईसोलेशन में भर्ती कराया गया था। इन दोनों का फॉलोअप टेस्ट भी रविवार को निगेटिव आया है। इन दोनों को भी डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed