फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Five accused sent to jail for assaulting the youth district president of BKU Tomar.

Moradabad News: भाकियू तोमर के युवा जिलाध्यक्ष से मारपीट में पांच आरोपी भेजे गए जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Five accused sent to jail for assaulting the youth district president of BKU Tomar.
बिलारी। चांदपुर गनेश गांव में भाकियू तोमर के युवा जिलाध्यक्ष से मारपीट करने के पांचों आरोपियों को एसडीएम ने बुधवार शाम जेल भेज दिया। बिलारी पुलिस ने पांचों आरोपियों को शांतिभंग करने के आरोप में एसडीएम न्यायालय में चालान किया था। मामला दोनों पक्षों में चल रही चुनावी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

भाकियू तोमर की जिला युवा इकाई के जिलाध्यक्ष मोहम्मद फहीम चांदपुर गनेश गांव के रहने वाले हैं तथा अपने गांव वाले क्षेत्र पंचायत वार्ड से बीडीसी के सदस्य भी हैं। मोहम्मद फहीम द्वारा ग्राम प्रधान द्वारा गांव में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी आरटीआई के तहत आवेदन करके मांगी थी।इसी बात को लेकर बीडीसी सदस्य और ग्राम प्रधान के बीच चुनावी रंजिश बढ़ गई थी।
विज्ञापन

बीती 16 जनवरी की देर शाम भाकियू नेता मोहम्मद फहीम के साथ संगठन के कई मंडल और जिला स्तर के पदाधिकारी थाने पहुंचे थे तथा फहीम पर हमला किए जाने की घटना में रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की थी। उसी दिन मोहम्मद फहीम ने ग्राम प्रधान के भतीजे शुएब और उसके चार अन्य साथियों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते शनिवार को तहसील में लगे समाधान दिवस में भाकियू तोमर के पदाधिकारियों ने डीएम, एसडीएम और सीओ से मिलकर सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
बुधवार सुबह थाने के दरोगा विनय कुमार ने नामजद आरोपी शुएब के अलावा उसके चार अन्य साथियों रेहान, अतीक, साजिम और आसिफ सभी निवासी ग्राम चांदपुर गनेश को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

पांचों आरोपियों को मेडिकल परीक्षण कराकर बुधवार शाम एसडीएम के न्यायालय में पेश किया। एसडीएम विनय कुमार सिंह ने शांतिभंग करने के पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया और अगली सुनवाई के लिए तीन फरवरी नियत कर दी। थाना प्रभारी का कहना है कि गांव में दोनों पक्षों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा सतर्क नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed