{"_id":"620ea41feb76de18295399ae","slug":"first-beaten-and-then-marriage-city-news-mbd419175451","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: आपत्तिजनक हालत में सगी बहनों के साथ मिले प्रेमी, पहले जमकर पीटा फिर कराई शादी, एक बहन बन गई दूसरे की सास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: आपत्तिजनक हालत में सगी बहनों के साथ मिले प्रेमी, पहले जमकर पीटा फिर कराई शादी, एक बहन बन गई दूसरे की सास
Fri, 18 Feb 2022 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:08 AM IST
सार
खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। देर रात करीब दो बजे परिवार के मुखिया जाग गए। उन्होंने देखा कि चाचा-भतीजे को जिस कमरे में सुलाया गया था। वो दोनों वहां मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
marriage
- फोटो : iStock
विस्तार
मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार रात दो सगी बहनों से मिलने आए चाचा-भतीजे को परिजनों ने पकड़ लिया। परिजन और ग्रामीणों ने उनकी जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर युवकों के परिजन भी आ गए। दोनों पक्षों की पंचायत में निर्णय लेने के बाद चाचा-भतीजे की दोनों बहनों से शादी करा दी गई। गुरुवार को दोनों अपनी दुल्हनों को लेकर विदा हो गए।
विज्ञापन
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव निवासी दोनों सगी बहनें करीब दो साल पहले अमरोहा के सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव में अपनी ननिहाल में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। अन्य रिश्तेदारों के साथ पड़ोसी गांव में रहने वाले चाचा-भतीजे भी आए थे। बताया जा रहा है कि यहां दोनों बहनों की मुलाकात चाचा-भतीजे से हो गई थी। चाचा के बड़ी बहन तो भतीजे के छोटी बहन से प्रेम संबंध हो गए।
विज्ञापन
बुधवार रात चाचा भतीजे युवतियों के घर मिलने पहुंच गए। रिश्तेदार के रिश्तेदार होने के कारण युवतियों के परिजनों ने भी मान सम्मान के साथ अपनी घर रोक लिया। खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। देर रात करीब दो बजे परिवार के मुखिया जाग गए। उन्होंने देखा कि चाचा-भतीजे को जिस कमरे में सुलाया गया था। वो दोनों वहां मौजूद नहीं थे। जब दूसरे कमरों में जाकर देखा तो चाचा-भतीजे अलग-अलग कमरों में युवतियों के आपत्तिजनक हालत में मिले।
विज्ञापन
चाचा की बड़ी बहन से और भतीजे की छोटी बहन से कराई शादी
चाचा-भतीजे को परिजनों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। फिर दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दोनों के परिवारों को सूचना देकर बुला लिया गया। गुरुवार सुबह दोनों पक्षों की पंचायत चली। पंचायत ने फैसला लिया कि दोनों की शादी कर दी जाए। पंचायत के फरमान के बाद चाचा की बड़ी बहन से और भतीजे की छोटी बहन से शादी करा दी गई। गुरुवार दोपहर बाद चाचा भतीजे अपनी अपनी दुल्हन लेकर विदा हो गए। पाकबड़ा थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने बताया कि थाने में इस तरह के किसी भी मामले की शिकायत नहीं आई है।