फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Firms and factories with more than 3000... On NOC 1055 only

Moradabad News: फर्म और फैक्टरियां 3000 से अधिक... एनओसी सिर्फ 1055 पर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Firms and factories with more than 3000... On NOC 1055 only
मुरादाबाद। अग्निशमन विभाग के मानकों की अनदेखी और प्रशासनिक लापरवाही के कारण जिलेभर में संचालित तीन हजार से अधिक फर्म और फैक्टरियों में से सिर्फ 1055 इकाइयों के पास फायर एनओसी है। यानि करीब करीब दो हजार फर्म और फैक्ट्रियां बिना फायर एनओसी के ही चल रही हैं। हैरानी की बात यह है कि कई फर्म और फैक्टरियां घनी आबादी, संकरी गलियों और रिहायशी इलाकों में संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात बुधबाजार की कृष्णा कॉलोनी स्थित मोमबत्ती फैक्टरी में भीषण आग लग गई थी। आग के कारण सैकड़ों लोगों की जिंदगी खतरे में पकड़ गई थी और फर्म मालिक के अलावा आस-पड़ोस के लोगों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। भीषण आग पर काबू पाने में दमकल विभाग को दस घंटे का समय लगा था। इस घटना ने शहर में औद्योगिक सुरक्षा की कमी और नियमों के उल्लंघन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

ऐसी ही कई फैक्टरी, फर्म शहर में अलग-अलग मोहल्लों में चल रही हैं। तीन हजार से अधिक प्रतिष्ठानों में से 1050 के पास फायर एनओसी है अन्य फर्म और फैक्टरी बिना फायर एनओसी के चल रही हैं। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि इन फैक्ट्रियों में आग लगने की स्थिति में बचाव और निकासी के पर्याप्त उपाय नहीं हैं। असुरक्षित परिस्थितियों में काम करने वाले श्रमिकों और आसपास रहने वाले लोगों की जान को भी खतरा बना हुआ है। इन फर्म और फैक्ट्रियों में ज्वलनशील पदार्थ होते हैं। तंग गली होने के कारण इन फर्मों तक फायर गाड़ियां भी नहीं पहुंच पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जिले में 1055 के पास फायर एनओसी है। 500 वर्ग मीटर के ऊपर की फर्म, फैक्टरी या अन्य प्रतिष्ठान के लिए फायर एनओसी जरूरी है। प्रतिष्ठान तंग गली, आबादी क्षेत्र में नहीं होना चाहिए। -डॉ. राजीव कुमार पांडेय, सीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed