फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Firm worker's body found hanging from a noose

फंदे से लटकता मिला फर्म कर्मी का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Firm worker's body found hanging from a noose
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र की पीतल बस्ती में रविवार देर रात एक युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पड़ताल की है। सोमवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से सीतापुर जनपद के पिसावा थानाक्षेत्र के बरगावा गांव निवासी विजयपाल (23) पत्नी सुमन और एक वर्षीय बेटी महक के साथ कटघर थानाक्षेत्र के पीतल बस्ती की कच्ची कॉलोनी में निवासी चंद्रपाल के मकान में किराए पर रहता था। वह पीतल फर्म में पॉलिश का काम करता था। बताया जा रहा है कि नोएडा में रहने वाला उसका भाई कुलदीप तीन दिन पहले ही उसके घर आया था। रविवार को फर्म की छुट्टी होने के कारण विजयपाल भी घर पर ही मौजूद था। बताया जा रहा है कि रविवार रात दोनों भाइयों ने साथ में बैठकर शराब पी और खाना खाने के बाद कुलदीप पड़ोस में रहने वाले अपने बहनोई इंद्रजीत के घर सोने चला गया था। इसके बाद विजयपाल भी अपने परिवार के साथ सो गया। विजयपाल की पत्नी सुमन ने पुलिस को बताया कि देर रात करीब 3:30 बजे बह जागी तो उसने देखा कि विजयपाल अपने बेड पर मौजूद नहीं था। वह कमरे से बाहर निकल आई और उसने देखा कि कमरे के बराबर में ही टीनशेड में विजयपाल का शव गमछे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद सुमन अपने ननदोई इंद्रजीत के घर गई और उसने विजयपाल के फंदे पर लटके होने की जानकारी दी। कुछ ही देर में इंद्रजीत और कुलदीप समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कुलदीप ने बताया कि उसके भाई के घुटने फर्श पर टिके हुए थे। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम बुलवाकर वारदात स्थल पर पड़ताल करवाई गई थी। सोमवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पत्नी सुमन ने पुलिस को बताया कि उनके घर में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। उन्हें नहीं पता था कि पति ने आत्महत्या किस कारण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed