{"_id":"621d197cfa05a77bd97f28da","slug":"firm-worker-died-in-accident-city-news-mbd4202478133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में फर्म कर्मी की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में फर्म कर्मी की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रविवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार फर्म कर्मी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के समय दोनों दोस्त शादी समारोह से लौट रहे थे। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में जान गंवाने वाला फहीम (25) गलशहीद थानाक्षेत्र के असालतपुरा गांव निवासी है। वह फर्म में काम करता था। फहीम के भाई अजीम ने बताया कि फहीम रविवार दोपहर मोहल्ले में रहने वाले अपने दोस्त सब्बू के साथ बाइक से अमरोहा शादी समारोह में शामिल होने गया था। रविवार रात करीब दस बजे दोनों अमरोहा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मझोला थानाक्षेत्र के गांगन पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में फहीम और सब्बू गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां डॉक्टरों ने फहीम को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों ने सब्बू की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया। फहीम की दो साल पहले शादी हुई थी। उसका एक चार माह का बेटा है। फहीम का एक बड़ा भाई अजीम, एक छोटा भाई नदीम और दो बहनें सीमा और शबाना है। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद युवक का शव उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।