फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Firm employee shot dead in illegal relationship

Moradabad News: अवैध संबंधों में फर्म कर्मी की गोली मारकर हत्या

Sun, 13 Aug 2023 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 13 Aug 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Firm employee shot dead in illegal relationship
भोजपुर (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र के खानपुर कस्बा में पीतल फर्म कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उसका शव गांव से बाहर जंगल में पड़ा मिला। उसका मोबाइल गायब है। परिजनों कहना है कि गांव की एक महिला ने उसकी हत्या कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर महिला, उसके पति और एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खानपुर कस्बा निवासी मलखान जाटव का 22 वर्षीय विक्की महानगर की पीतल फर्म में काम करता था। शुक्रवार को फर्म में साप्ताहिक होने के कारण विक्की घर पर ही मौजूद था। शुक्रवार शाम गांव के पास ही युवक वॉलीबॉल खेल रहे थे। विक्की भी मैच देखने के लिए अपने दोस्तों के साथ गया था। मैच खत्म होने के बाद युवक घर आ गए थे लेकिन विक्की घर नहीं लौटा था। देर शाम तक विक्की घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए थे। उसके मोबाइल पर भी कोई संपर्क नहीं हो पाया। परिजनों ने विक्की को आसपास के गांवों और मुरादाबाद के कई मोहल्लों में उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। शनिवार की सुबह किसान अपने खेतों पर जा रहे थे तब गांव की दक्षिण दिशा में राजपाल सिंह के खेत में विक्की का शव मिला। अन्य ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। सीओ ठाकुरद्वारा और थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम बुला ली। विक्की के परिवार में दो बड़े भाई अरविंद और विनोद के अलावा तीन बहनें ज्योति,कमलेश,आरती और शशि हैं। पुलिस ने गांव की एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला उसके पति और एक युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि विक्की के महिला से संबंध थे। इसके अलावा एक और युवक के साथ भी महिला के संबंध होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed