फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: A married woman employee repeatedly called a young man, leading to his death

Moradabad: शादीशुदा महिला फर्मकर्मी को लगातार करती थी काॅल, फिर अचानक करने लगी ब्लैकमेल, युवक ने दे दी जान

Sun, 21 Dec 2025 02:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 21 Dec 2025 02:48 AM IST
सार

मझोला थाना क्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर में किराये के कमरे में फर्मकर्मी का शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माैत का कारण जहर का सेवन बताया जा रहा है। आरोप है कि एक शादीशुदा महिला युवक को लंबे समय से परेशान कर रही थी। 

विज्ञापन
Moradabad: A married woman employee repeatedly called a young man, leading to his death
जांच कर रही पुलिस - फोटो : AI

विस्तार

मझोला थानाक्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर में फर्मकर्मी धमेंद्र उर्फ जीतू का शव शनिवार को किराये के कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि युवक की जहर खाने से मौत हुई। इस मामले में युवक के भाई ने आरोप लगाया कि फर्मकर्मी को एक शादीशुदा महिला ब्लैक मेल कर रही थी।

विज्ञापन


उसके छोटे भाई की हत्या की गई है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी विजयपाल का एक मकान मझोला थानाक्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर में है। इसी मकान में संभल जिले के चंदौसी निवासी धमेंद्र उर्फ जीतू ने लगभग 10 दिन पहले एक कमरा किराये पर लिया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को धर्मेंद्र ड्यूटी से रात में वापस आने के बाद कमरे में सोने चला गया था। शनिवार सुबह दस बजे तक धमेंद्र कमरे से बाहर नहीं निकला तो मकान मालिक ने उसे आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई उत्तर नहीं मिल सका। मकान मालिक ने कमरे में झांकने के बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो धमेंद्र का शव चारपाई पर पड़ा था। पुलिस ने मौके से साक्ष्यों को इकट्ठा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच धर्मेंद्र के परिजन भी थाने पर पहुंच गए।

धर्मेंद्र के भाई दारा सिंह ने आरोप लगाया कि शहर में रहने वाली एक शादीशुदा महिला पिछले 5-6 माह से उसके भाई के संपर्क में थी। महिला उसके भाई को ब्लैकमेल कर रही थी। परेशान होकर उसके भाई ने मुरादाबाद में ही कमरा ले लिया था।

महिला उसको बार-बार फोन करती थी। तंग आकर भाई ने पांच दिन पहले नया सिम खरीदा था, लेकिन महिला ने उसके नए नंबर के बारे में जानकारी हासिल कर ली। भाई का आरोप है कि महिला उसके भाई से पैसे भी ऐंठ रही थी। उसके भाई की हत्या की गई है।


वहीं पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि हुई है। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed