फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Firing over money transaction dispute, three injured

Moradabad News: पैसों के लेनदेन के विवाद में फायरिंग, दो महिला समेत तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Firing over money transaction dispute, three injured
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन के विवाद में एक युवक ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर अपने साथी के साथ मारपीट की। वह जान बचाकर अपने घर में भगा तो आरोपी घर में घुसकर और तमंचे से फायरिंग की। छर्रे लगने से युवक के चाचा और वहां से गुजर रही दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कटघर थाना क्षेत्र के इस्लामनगर मोती मस्जिद करूला निवासी शमद के पिता लकड़ी का व्यापार करते हैं। वह अपने पिता के साथ व्यापार में सहयोग करता है। उसने बताया कि सर सैय्यद नगर एमएच पेट्रोल पंप के पास रहने वाले अरबाज से उसका पैसे का लेनदेन रहता था। अरबाज ने शमद से बीस हजार रुपये उधार लिए थे। शमद अपने पैसे वापस मांगे तो अरबाज विवाद करने लगा। कुछ दिन पहले भी अरबाज ने अपने घर में शमद की पिटाई की थी। सोमवार की देर रात करीब 11 बजे आरोपी अरबाज अपने साथी कटघर के धर्मकांटा गली निवासी शकील उर्फ सैफ और दो अन्य के साथ शमद को घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। वह अपनी जान बचाकर अपने घर में घुस गया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने उसके घर में धावा बोल दिया और उसकी पिटाई की। घर में चीख पुकार मची तो आस पड़ोस के लोग भी आ गए। इसी बीच आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से अरबाज के चाचा नासिर और वहां से गुजर रहीं दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इससे पहले ही आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित ने आरोपी अरबाज, उसके साथी शकील उर्फ सैफ और दो अज्ञात के खिलाफ कटघर थाने में मारपीट, जानलेवा हमला और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। सीओ कटघर गणेश गुप्ता ने बताया कि आरोपी अरबाज को गिरफ्तार कर उससे तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed