फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Firing operations at brick kilns will begin on February 1st.

Moradabad News: एक फरवरी से शुरू होगा ईंट भट्ठों में फुंकाई कार्य

Sat, 26 Sep 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 26 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Firing operations at brick kilns will begin on February 1st.
बिलारी। क्षेत्र के सहसपुर गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर ईंट भट्ठा एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में भट्ठा संचालकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि तहसील क्षेत्र में सभी ईंट भट्ठों पर आगामी एक फरवरी से फुंकाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि कोयले के रेटों में भारी वृद्धि होने और जीएसटी पांच से बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिए जाने की वजह से भट्ठा संचालकों को अतिरिक्त आर्थिक घाटा उठाना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार से कोयले पर जीएसटी की दरें घटाने की मांग की गई। बैठक में पर्यावरण सुरक्षा और पर्यावरण हितों की रक्षा पर ध्यान देने पर पूरा जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता हाफिज अब्दुल वारिस और संचालन अर्जुन सिरोही ने किया। बैठक में भट्ठा एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष हाजी अब्दुल वाजिद, चौधरी संजीव सिंह गुडडू, हाजी अब्दुल मतीन, जयपाल सिंह, इमरान पाशा, फईम अंसारी, फैजान पाशा, धर्मवीर सिंह, हाजी शाहिद हुसैन, हाजी नसीम अहमद, हाजी फारुक मलिक, विजयपाल सिंह, अब्दुल मोबीन आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed