{"_id":"62cf200fd07ac950607a6968","slug":"firing-in-panchayat-firm-worker-injured-city-news-mbd434515647","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगलपुरा में दोस्त ने फर्म कर्मी को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगलपुरा में दोस्त ने फर्म कर्मी को मारी गोली
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुगलपुरा थानाक्षेत्र में दो दोस्तों के बीच हुए विवाद में बुधवार को समझौता कराने को जुटी पंचायत में फायरिंग व पथराव से भगदड़ मच गई। छर्रे लगने से फर्म कर्मी घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो फायरिंग करने के आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, मुगलपुरा थानाक्षेत्र के वारसी नगर निवासी आसिफ और उसके दोस्त मतीन निवासी लाल स्कूल बरबलान थाना मुगलपुरा के बीच मंगलवार को विवाद हो गया था। उस वक्त लोगों ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया था, इसके बाद दोनों अपने अपने घर चले गए थे। आसिफ के भाई मोहम्मद फहीम ने बताया कि इसी विवाद को निपटाने के लिए बुधवार को दोनों पक्षों के लोग जामा मस्जिद पुल के पास जुटे थे। आरोप है कि मतीन, उसके साथी बबलू, शाहजेब और अनस ने फिर से आसिफ के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। आसिफ ने इसका विरोध किया तो मतीन और उसके साथियों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान तमंचे से फायरिंग भी की गई। आरोप है कि पथराव भी किया गया। आसिफ के तीसरे भाई फर्म कर्मी आरिफ केे हाथ में छर्रे लग गए। जिसमें वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने मौके पर मुगलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया, जबकि फायरिंग करने के आरोपी मौके से भाग गए। मुगलपुरा थाना प्रभारी दीपक मलिक ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ था। छर्रे लगने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।