फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Firing in Moradabad: Scooty riding miscreants shot a young man going to his in-laws house

मुरादाबाद में फायरिंग: स्कूटी सवार बदमाशों ने ससुराल जा रहे युवक को मारी गोली, लेनदेन को लेकर चल रहा था विवाद

Fri, 23 Aug 2024 01:53 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 23 Aug 2024 01:53 PM IST
सार

कटघर इलाके में स्कूटी सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। मौके पर आसपास के लोगों के आ जाने के कारण आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पता चला है कि पीड़ित की एक व्यक्ति से लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा है। 

विज्ञापन
Firing in Moradabad: Scooty riding miscreants shot a young man going to his in-laws house
मुरादाबाद में गोली लगने से घायल हुआ राशिद अली - फोटो : संवाद

विस्तार

कटघर क्षेत्र में पंडित नगला बाईपास पर बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे रुपयों के लेनदेन के विवाद में स्कूटी सवार बदमाशों ने इन्वर्टर मिस्त्री को गोली मार दी। गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना के समय वह ससुराल जा रहा था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


मझोला थाना क्षेत्र में जयंतीपुर पुलिस चौकी के पास रहने वाले राशिद अली इन्वर्टर मिस्त्री हैं। आठ दिन पहले उसकी शादी हुई थी। पत्नी अपने मायके में थी। राशिद रामपुर के टांडा में काम करने गया था। बृहस्पतिवार रात वह अपनी पत्नी से मिलने ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन


राशिद ने बताया कि वह पंडित नगला बाईपास पर पैदल ही अपनी ससुराल जा रहा था। इस दौरान स्कूटी पर सवार दो युवक आ गए। उन्होंने उसे रोक लिया और धमकी देने लगे कि वह साजिद के रुपये क्यों नहीं दे रहा है। राशिद ने उनसे पूछताछ की तो एक युवक ने तमंचे से राशिद को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली राशिद के हाथ में लगी। इसके बाद आरोपी भाग निकले। राशिद ने फोन कर पत्नी और परिजनों को बुला लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। राशिद ने पुलिस को बताया कि उसने साजिद को अपना प्लाॅट बेचा था। इस प्लाॅट पर 12 लाख का लोन कराया था।

यह रकम राशिद के खाते में आई थी, लेकिन उसमें तीन लाख 75 हजार रुपये राशिद ने रोक लिए थे। उसी रकम को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कार का हॉर्न बजाने से मना किया तो युवक को पीटा

कांठ में घर के बाहर कार को खड़ी कर तेज आवाज में हॉर्न बजाने से मना करने पर कार सवारों ने युवक के साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। गांव रुस्तमपुर के रहने वाले श्रीओम पुत्र रामकुमार सिंह का कहना है कि 20 अगस्त की रात करीब 10:15 बजे गांव के ही सुमित, अंकुर और सुखवीर सिंह ने उसके घर के दरवाजे के सामने कार खड़ी की और तेज आवाज में बार-बार हॉर्न बजाने लगे।



जब उसने मना किया तो इन तीनों ने उसके साथ मारपीट की। जिससे वह सिर में चोट लगने की वजह से घायल हो गया। पुलिस ने घायल का सीएचसी में उपचार कराकर तीनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed