{"_id":"5d5713018ebc3e89a66e9913","slug":"firing-in-moradabad-city-news-mbd318738544","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेआम हवाई फायरिंग, धमकी देकर भागे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेआम हवाई फायरिंग, धमकी देकर भागे आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार को कटघर थानाक्षेत्र के बल्देवपुरी में एक युवक के घर के बाहर सरेशाम हवाई फायरिंग की गई। कालोनी के लोगों ने इसकी सूचना दी। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान युवक को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से भाग गए। विरोध में कालोनी के लोगों ने कटघर थाने का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। थाने के गेट पर पुलिस से नोकझोंक हुई। सीओ ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझाकर शांत किया।
बल्देवपुरी निवासी सोनू सैनी ने आरोप लगाया कि रंजिश के चलते शुक्रवार शाम करीब छह बजे उनके घर के बाहर छह-सात लड़के आए। उन्होंने घर के बाहर खडे़ होकर सोनू को गालियां देनी शुरू कर दी। आरोपियों के पास तमंचे थे, जिससे उन्होंने कालोनी में कई राउंड फायरिंग की। जिससे हड़कंप मच गया। कालोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन समय पर पुलिस नहीं पहुंची। सोनू को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी वहां से भाग गए। आरोपियाें के जाने के बाद सोनू सैनी के साथ मोहल्ले के लोग कटघर थाने पहुंचे। यहां थाने के बाहर करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन किया। सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी की गई। बेकाबू भीड़ हंगामा करने के लिए थाने के अंदर घुसने को तैयार हो गई। पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर उनको थाने के अंदर जाने से रोका। सूचना पर पहुंचे सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत किया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ ने बताया कि सोनू सैनी की तहरीर पर इस मामले में पीतल नगरी निवासी सतेंद्र ठाकुर, शिवम, अनिरुद्ध, नकुल, मनोज और प्रशांत सहित सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सीओ ने बताया कि कुछ दिन पहले दूसरे पक्ष के लोगों से भी मारपीट की गई थी। जिसके संबंध में थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।