{"_id":"68336d3c301caf14ae0a6cd9","slug":"firing-in-dispute-over-money-transaction-case-filed-against-two-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-652100-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पैसों के लेनदेन के विवाद में फायरिंग, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पैसों के लेनदेन के विवाद में फायरिंग, दो पर केस
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के पीतलबस्ती में पैसों के लेनदेन के विवाद में शनिवार को फायरिंग की गई। इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने मूंढापांडे के गांव उधमपुरा इकरोटिया निवासी मोहसिन चौधरी और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
थाना कटघर क्षेत्र के पीतलबस्ती निवासी नईम अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसको गांव उधमपुरा इकरोटिया निवासी मोहसिन चौधरी ने एक कार्य के लिए कुछ पैसे दिए थे। शनिवार को मोहसिन चौधरी अपने एक अज्ञात साथी के साथ मेरे घर आया और कुछ ज्यादा पैसों की मांग करने लगा। धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए तो जान से मार दूंगा।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी मोहसिन ने पिस्टल निकालकर उस पर फायरिंग की। उसने घर में भागकर अपनी जान बचाई। इस बीच आरोपी मोहसिन ने दो बार फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। तब आरोपी मोहसिन चौधरी और उसका साथी भाग निकला। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मोहसिन चौधरी और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में जांच कर कार्रवाई करेगी।