फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Firing in dispute over car parking, youth injured due to shrapnel

कार पार्किंग को लेकर विवाद में फायरिंग, छर्रे लगने से युवक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Firing in dispute over car parking, youth injured due to shrapnel
कार पार्किंग के विवाद में फायरिंग, छर्रे लगने से युवक घायल
विज्ञापन

- सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में बुधवार रात हुई घटना, आरोपी गिरफ्तार
आरोपी की पत्नी ने भी डीआईजी को दिया प्रार्थनापत्र, लगाए गंभीर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की रामगंगा विहार कॉलोनी में बुधवार रात को मकान के सामने कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में दो युवक भिड़ गए। आरोप है कि एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से दूसरा युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद फायरिंग करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
सिविल लाइंस की रामगंगा विहार कॉलोनी में वीरेंद्र कुमार और सचिन पांडे के मकान आसपास हैं। दोनों परिवारों में कार पार्किंग को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। वीरेंद्र के पिता अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात रात करीब पौने ग्यारह बजे सचिन अपनी कार हमारे मकान के दरवाजे के सामने खड़ी कर रहा था। वीरेंद्र ने इसका विरोध किया। आरोप है कि सचिन ने वीरेंद्र के साथ मारपीट की। इसके बाद सचिन ने घर के अंदर से तमंचा लाकर फायरिंग की।
विज्ञापन

फायरिंग की आवाज सुनकर वीरेंद्र कुमार व उनके दूसरे बेटे कौशल भी बाहर आ गए। इसी बीच सचिन ने एक और फायर किया। पेट में छर्रे लगने से वीरेंद्र कुमार घायल हो गया। इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर यूपी 112 पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने अशोक की तहरीर पर आरोपी सचिन पांडे के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सचिन की पत्नी प्रियंका ने डीआईजी को प्रार्थनापत्र दिया है। प्रियंका ने बताया है कि उसके पति अपनी बहन के घर से लौटे थे। कार पार्किंग की जगह बाइक खड़ी थी। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि अशोक और उसके बेटे ने घर में घुसकर सचिन के साथ मारपीट की और तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी दी। इसके साथ ही घर में मौजूद महिला और युवती के साथ अभद्रता की है।

एएसपी अनिल यादव ने बताया कि अशोक कुमार की तहरीर पर आरोपी सचिन के खिलाफ केस दर्ज उसके गिरफ्तार कर लिया है, अगर दूसरे पक्ष ने भी आरोप लगाया है तो उनके आरोपों की भी जांच करा ली जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed