फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fire started due to spark from transformer

Moradabad News: ट्रांसफार्मर से उठी चिंगारी से लगी आग, दुकान व खोखा हुए राख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Fire started due to spark from transformer
मुरादाबाद। अगवानपुर में बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर से उठी एक चिंगारी से गन्ने की खोई में ऐसी आग लगी कि पास में रखा पान का खोखा और जूस की दुकान जलकर राख हो गई। दुकानों में नकदी समेत हजारों का माल जल गया। अग्नि शमन विभाग और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। टेंपो स्टैंड के पास 750 केवी का ट्रांसफार्मर रखा है।
विज्ञापन

इस ट्रांसफार्मर के बराबर में जुमे का बाजार निवासी भूरा जूस की दुकान व सराय फारुख निवासी वसीम पान का खोखा चलाते हैं। लोगों ने बताया कि बताया कि भूरा ने जूस निकालने के बाद बची गन्ने की खोई दुकान के पीछे ट्रांसफार्मर के बराबर में जमा कर रखी थी। बृहस्पतिवार दोपहर लाइट आई तो अचानक ट्रांसफार्मर से एक चिंगारी निकलकर खोई में जा गिरी। चिंगारी सुलगकर आग में तब्दील हो गई। कुछ ही देर बाद आग खोई से जूस की दुकान और खोखे तक पहुंच गई।
विज्ञापन

सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। तब तक काफी नुकसान हो चुका था। बिजली कर्मी व दमकल की टीम भी आ गई। आग पर काबू पाने के बाद दोबारा विद्युत आपूर्ति सुचारू की गई। अगवानपुर में बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर से उठने वाली चिंगारी का पहला मामला नहीं है। यहां 35 दिन में तीसरा मामला है। इससे पहले अगवानपुर, शेरुआ धर्मपुर और प्रेमनगर में ट्रांसफार्मर में आग लग चुकी है। महलकपुर में ट्रांसफार्मर चिंगारी के साथ फुंक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article