फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bonfires will now burn for 24 hours at major public places of the city in Moradabad

Moradabad: शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर अब 24 घंटे जलेंगे अलाव, नगर आयुक्त ने कई जगहों का लिया जायजा

Wed, 28 Dec 2022 09:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 28 Dec 2022 09:00 AM IST
सार

नगर आयुक्त संजय चौहान ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने मंगलवार देर शाम शहर के रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल समेत दस स्थानों पर पहुंच कर वहां अलाव की व्यवस्था देखी। नगर आयुक्त ने बताया कि इन सभी स्थानों पर अलाव जलते पाए गए।

विज्ञापन
Bonfires will now burn for 24 hours at major public places of the city in Moradabad
मुरादाबाद में 24 घंटे जलेंगे अलाव - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुरादाबाद में ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने अलाव के स्थानों की संख्या बढ़ा दी है। रात में शहर के 100 स्थानों पर अब अलाव जलाए जाएंगे। इसके अलावा शहर के जिला पुरुष व महिला अस्पताल के साथ-साथ रोडवेज, रेलवे स्टेशन परिसर समेत शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर दिन में भी अलाव की व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन


नगर आयुक्त संजय चौहान ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने मंगलवार देर शाम शहर के रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल समेत दस स्थानों पर पहुंच कर वहां अलाव की व्यवस्था देखी। नगर आयुक्त ने बताया कि इन सभी स्थानों पर अलाव जलते पाए गए। उन्होंने बताया कि अलाव की व्यवस्था में किसी तरह की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इसकी निगरानी के लिए भी अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। 
विज्ञापन


इसमें किसी तरह की ढिलाई या लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह, मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान, पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी, सहायक अभियंता रईस अहमद समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed