फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fire in the houses of five farmers, 13 animals scorched, goods also burnt

पांच किसानों के घरों में लगी आग, 13 पशु झुलसे, सामान भी जला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Fire in the houses of five farmers, 13 animals scorched, goods also burnt
Fire in the houses of five farmers, 13 animals scorched, goods also burnt - फोटो : THAKURDWARA
सुरजन नगर। क्षेत्र के गांव बलिया में खेतों में जलते फसलों के अवशेषों से निकली चिंगारी से पांच किसानों के घरों के आगे पड़े छप्परों में आग भड़क गई। आग लगने से किसानों के 13 पशु झुलस गए। साथ ही घरों का सामान भी जलकर नष्ट हो गया। आग की लपटें देखकर लोग मौके की तरफ दौड़े। इसके बाद पानी की बौछारें कर लोगों ने आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे सूरज नगर पशु चिकित्सकों ने झुलसे हुए पशुओं का उपचार किया।
विज्ञापन

बुधवार को ग्रामीणों ने बताया कि अधिकांश लोग जंगल में काम कर रहे थे। तभी दोपहर तीन बजे गांव के किनारे आग की लपटें उठती दिखाई दीं। आग की लपटें देखकर किसान जंगल से काम छोड़ कर गांव की तरफ दौड़ पड़े। यहां देखा तो बृजेश कुमार की छत पर रखी पुराल, भूसा, धान और दो पशु, धर्मपाल सिंह के तीन पशु, पुराल, लकड़ी, धान, पंप सेट, समर पाल सिंह के 6 पशु, धान, भूसा और कुट्टी काटने की मशीन, पवन कुमार के दो पशु, धान और भूसा, छत्रपाल सिंह के दो पशु और लकड़ी जल चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने झुलसे हुए पशुओं को घरों से बाहर निकाला। साथ ही पशु चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराया। ग्रामीणों का कहना का है कि घर के पीछे किसी व्यक्ति ने खेत में अवशेष जलाए थे। जलते हुए उन अवशेषों से निकली चिंगारी से छप्परों में चली गई। जिससे घरों में आग भड़क गई। किसानों ने आग लगने से कई लाख का नुकसान बताया है। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का मुआवजा दिलानेे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed