{"_id":"60c12cb88ebc3e2e33078795","slug":"fire-in-gas-ciylinder-three-people-burned-city-news-mbd3917147196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर में लगी आग, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर में लगी आग, तीन झुलसे
विज्ञापन
मुरादाबाद। डेयरी संचालक की घर की रसोई में रखे सिलिंडरों में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। घर में मौजूद परिजनों की चीख पुकार सुनकर बचाने पहुंचे पड़ोसी दुकानदार, छात्र और एक मजदूर आग की चपेट में आने से झुलस गए। हादसा मझोला थानाक्षेत्र के कुंदनपुर में सुबह करीब 10 बजे हुआ।
डेयरी संचालक रामभरोसे के मकान की रसोई में रखे सिलेंडर में अचानक आग लग गई। उस वक्त घर में राम भरोसे की पत्नी सुनीता, बेटी साक्षी और बेटा अक्षित मौजूद थे। आग की लपटें देख उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग मदद को आए। काफी प्रयास के बाद सिलिंडर पर मिट्टी और बजरफुट डालकर आग पर काबू पाया। इस दौरान पड़ोस के किराना दुकानदार नीरज सैनी (27), एमएससी का छात्र अमित (23) और मजदूर राहुल (26) झुलस गए। इनमें मजदूर राहुल काफी अधिक झुलसा है। अमित और नीरज को डींगरपुर में उपचार के लिए ले जाया गया। जिसके बाद तीनों घर पर आ गए हैं। मोहल्ले वालों ने बताया कि घटना की सूचना पर फायर बिग्रेड और पुलिस भी पहुंची लेकिन जब तक आग बुझ चुकी थी।
पढ़ाई छोड़ मदद को भागा अमित
मुरादाबाद। रामभरोसे के मकान के सामने वाली गली में रहने वाला अमित एमएससी की पढ़ाई कर रहा है। उसने बताया कि हादसे के समय वह अपने कमरे में पढ़ रहा था। बाहर शोर सुनकर वह बाहर देखने निकला तो आग लगने का शोर मच रहा था। वह नंगे पैर ही मदद के लिए दौड़ गया। आग बुझाने की कोशिश के दौरान वह चपेट में आने से झुलस गया।