फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fire in a firecracker factory: Several women injured in a stampede, owner taken into custody

पटाखा फैक्टरी में लगी आग: भगदड़ मचने से कई महिलाएं घायल, मालिक को हिरासत में लिया... तीन श्रमिक झुलसे

Fri, 23 Aug 2024 02:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कांठ (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, कांठ (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 23 Aug 2024 02:35 PM IST
सार

कांठ इलाके में स्थित पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर भगदड़ मचने से कई महिलाएं भी जख्मी हो गईं। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। 

विज्ञापन
Fire in a firecracker factory: Several women injured in a stampede, owner taken into custody
कांठ में पटाखा फैक्टरी में आग लगने से नुकसान - फोटो : संवाद

विस्तार

कांठ क्षेत्र में स्थित एक पटाखा फैक्टरी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग से फैक्टरी में काम कर रहे दो युवक और एक एक किशोर बुरी तरह से झुलस गए। वहीं, भगदड़ होने से फैक्टरी में काम कर रही कई महिलाएं भी घायल हो गईं। फैक्टरी में काम करने वाले लोगों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे एक युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कराया है। जबकि अन्य झुलसे और घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस ने तहरीर पर एफआईआर दर्जकर फैक्टरी मालिक साजिद को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


कांठ नगर के मोहल्ला पटेगंज निवासी मोहम्मद साजिद की पत्नी रेशमा परवीन के नाम से कस्बे से बाहर चेतरामपुर मार्ग पर लाइसेंसी पटाखा फैक्टरी और गोदाम है। बृहस्पतिवार को दिन के करीब 11 बजे फैक्टरी में कुछ लोग पटाखे बनाने का कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक फैक्टरी में आग लग गई। कोई कुछ कर पाता, इससे पहले पटाखों ने आग पकड़ ली और आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्टरी में काम कर रहे लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। लेकिन आग को देखकर कोई भी हिम्मत नहीं जुटा पाया।

हादसे में उस्मान (44) पुत्र बाबू, अमन (16) पुत्र परवेज निवासी मोहल्ला पटेगंज और राकेश उर्फ छंगा (45) पुत्र मोतीलाल निवासी मोहल्ला पट्टीवाला बुरी तरह से झुलस गए। वहीं भगदड़ मचने से प्रिया, रेनू, सोनी निवासी महमूदपुर माफी सहित कई महिलाएं घायल हो गईं।

मौके पर मौजूद फैक्टरी कर्मी और लोगों ने जैसे-तैसे आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। झुलसे और घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया। सीएचसी से गंभीर झुलसे उस्मान को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में झुलसे राकेश के बेटे की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

कैसे लगी आग, बनी पहेली

बृहस्पतिवार को कस्बे से बाहर चेतरामपुर मार्ग पर पटाखा फैक्टरी में लगी आग कैसे लगी। यह बात पुलिस, प्रशासन के साथ ही अग्निशमन विभाग टीम के लिए एक पहेली बनी हुई है। क्योंकि जहां पर रेशमा परवीन का आतिशबाजी गोदाम व फैक्टरी है।

वहां न तो बिजली कनेक्शन ही है और न ही कोई भी ऐसी चीज जिससे अचानक आग लग सके। यह बात पुलिस और प्रशासन के साथ क्षेत्र के लोगों के लिए भी एक पहेली से कम नहीं है।

पटाखा फैक्टरी में आग लगने के कारणों की अग्निशमन विभाग के द्वारा जांच की जा रही है। मौके पर पहुंचकर मुआयना किया गया है। आग क्यों और कैसे लगी, इसकी जांच चल रही है। महिला फैक्टरी स्वामी के पति की फैक्टरी में भी इससे पहले वर्ष 2021 में आग लग चुकी है। जिस कारण उसका लाइसेंस निरस्त किया गया था। अब फिर से फैक्टरी में आग लग गई। इसे पूरे मामले रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। - अजय मिश्रा, एसडीएम, कांठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed