फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fire broke out in the house of Moradabad MLA Nasir brother in Delhi, two daughters died

दुखद हादसा: विधायक नासिर के भाई के दिल्ली स्थित घर में लगी आग, दो बेटियों की मौत, बमुश्किल निकाले शव

Wed, 03 Apr 2024 10:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 03 Apr 2024 10:01 AM IST
सार

मुरादाबाद देहात क्षेत्र के विधायक नासिर कुरैशी के छोटे भाई सालिम शब्बो कुरैशी के दिल्ली स्थित घर में आग लग गई। दम घुटने के कारण उनकी दोनों बेटियों की मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
Fire broke out in the house of Moradabad MLA Nasir brother in Delhi, two daughters died
मुरादाबाद देहात के विधायक नासिर के भाई के दिल्ली स्थित घर में लग आग - फोटो : अमर उजालाा

विस्तार

मुरादाबाद देहात सीट से सपा विधायक नासिर कुरैशी के छोटे भाई और देश के बड़े मीट निर्यातक हाजी मोहम्मद सालिम शब्बो कुरैशी के दिल्ली स्थित घर में भीषण आग लग गई। पुलिस और दमकल की टीमें आग पर काबू पातीं, इससे पहले मीट निर्यातक की दो बेटियों गुलआशना (15) और अनाया (13) की दम घुटने से मौत हो गई।

विज्ञापन


निर्यातक की पत्नी गुलिस्तां कुरैशी, नौकरों आदि ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचा ली, लेकिन उनकी दोनों बेटियां पहली मंजिल के बाथरूम में फंस गई थीं। मीट निर्यातक सालिम का उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार स्थित कुरैश नगर में चमेलियान रोड पर दो मंजिला आलीशान बंगला है।

विज्ञापन

करीब 750 गज जमीन पर बने इस बंगले में उनके अलावा पत्नी गुलिस्तां कुरैशी के अलावा बेटे शारिक और खिजर, दो बेटी गुलआशना व अनाया रहते थे। सालिम कारोबार के सिलसिले में दुबई गए हुए हैं। मंगलवार की दोपहर 2.07 बजे बंगले के ग्राउंड फ्लोर पर बने होम थियेटर से अचानक धुआं उठने लगा।

सालिम के दोनों बेटे शारिक और खिजर उस समय घर में मौजूद नहीं थे। देखते-देखते धुएं ने आग की शक्ल ले ली। ग्राउंड फ्लोर पर होने के कारण सालिम की पत्नी गुलिस्तां, गार्ड, ड्राइवर और दो नौकर बाहर निकल गए। पहली मंजिल के कमरे में मौजूद दोनों बेटियां फंस गई।

बचने के लिए दोनों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। इस बीच पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने आग पर काबू के प्रयास शुरू किए। दमकल कर्मचारी बीए सेट (मास्क) लगाकर घर में दाखिल हुए। शीशे तोड़कर धुआं निकाला।

आग पर काबू पाने के बाद घर की तलाशी ली तो बेटियां कहीं नजर नहीं आईं। पहली मंजिल पर बंद बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो दोनों अचेत मिलीं। फौरन उनको नजदीकी जीवन माला अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

सेंट्रलाइज्ड एसी घर में डक्ट से भरता गया धुआं
जानकारों ने बताया कि मीट निर्यातक सालिम के घर में आग की शुरुआत बंगले के ग्राउंड फ्लोर पर बने थियेटर में लगी थी। आग लगते ही सेंट्रलाइज्ड एसी की डक्ट की वजह से पूरे घर में धुआं भर गया। बेटियों ने धुएं से बचने की नीयत से खुद को बाथरूम में बंद किया लेकिन भीतर तक धुआं पहुंचने से दोनों का दम घुट गया।

विज्ञापन

शार्ट सर्किट माना जा रहा आग का कारण
मीट निर्यातक सालिम के घर में आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि ग्राउंड फ्लोर पर होम थियेटर में शार्ट सर्किट से आग की शुरुआत हुई। सदर बाजार थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

विधायक नासिर कुरैशी दिल्ली पहुंचे
छोटे भाई मोहम्मद सालिम शब्बो कुरैशी के दिल्ली स्थित आवास में आग और इस हादसे में दो भतीजियों की मौत की जानकारी मिलते ही सपा विधायक नासिर कुरैशी फौरन दिल्ली रवाना हो गए। मुरादाबाद में असालतपुरा स्थित कुरैशी के आवास से अन्य परिजन तथा परिवार के कई करीबी भी दिल्ली पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed